सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Condition deteriorates after one and a half months of dog bite, admitted in Noida

Bulandshahar News: कुत्ते काटने के डेढ़ माह बाद बिगड़ी हालत, नोएडा में भर्ती

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Condition deteriorates after one and a half months of dog bite, admitted in Noida
विज्ञापन
चोला। क्षेत्र निवासी एक किशोर को डेढ़ माह पूर्व एक लावारिस कुत्ते ने काट लिया था। पिछले दो दिन से घबराहट होने व खाना-पीना छोड़ने पर परिजन सरकारी चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां से किशोर की हालत गंभीर देख हायर सेंटर भेज दिया। फिलहाल किशोर का नोएडा के एक चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। चोला निवासी विजय कुमार ने बताया कि 16 वर्षीय पुत्र शिवा 10वीं की परीक्षा दे चुका है। बुधवार को उसने घबराहट होने की बात कही। बताया कि डेढ़ माह पूर्व एक कुत्ते ने काट लिया। जिस पर उसने ध्यान नहीं दिया। दो दिन से खाना-पीना छोड़ने पर उसे खुर्जा के जटिया चिकित्सालय ले गए। जहां से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। बेटे का इलाज नोएडा में चल रहा है। वैर चिकित्सा प्रभारी डॉ. सचिन भाटी ने बताया कि सभी सरकारी चिकित्सालयों पर एआरवी उपलब्ध है। किशोर के मामले की जांच कराई जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed