सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Congress protest at Collectorate regarding inflation

Bulandshahar News: महंगाई को लेकर कांग्रेस का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Congress protest at Collectorate regarding inflation
कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
बुलंदशहर। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में वृद्धि और रोजमर्रा की चीजों पर महंगाई के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों को कम करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सिलिंडर हाथ में लेकर विरोध दर्ज कराया।
Trending Videos

कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि वर्तमान समय में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में हो रही बेतहाशा वृद्धि ने आम जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। सरकार ने अच्छे दिनों का सपना दिखाकर जनता को महंगाई और आर्थिक परेशानियों के दलदल में धकेल दिया है। कहा कि भाजपा नैतिक रूप से सत्ता में रहने का अधिकार खो चुकी है। पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत बाल्मिकी, मनीष चतुर्वेदी और डॉ. इरफान ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि से परिवहन लागत बढ़ रही है। इसका सीधा असर आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेता भजनलाल विमल, नरेंद्र चौधरी, शिवराम बाल्मिकी और ऋषि गौतम ने कहा कि दाम घटाकर आम जनता को राहत दी जाए। इस अवसर पर डॉ इरफान, साहिल खान, शकील अहमद, सगीर हमद, नरेश बाल्मिकी, हाजी फाजिल, इशू शर्मा आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed