{"_id":"6a0b4768863506e38e05675c","slug":"transformer-caught-fire-due-to-short-circuit-power-cut-to-500-houses-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-112671-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में लगी आग, 500 घरों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में लगी आग, 500 घरों की बिजली गुल
विज्ञापन
खुर्जा की न्यू शिवपुरी कॉलोनी स्थित ट्रांसफार्मर में लगती आग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खुर्जा। न्यू शिवपुरी कॉलोनी स्थित ट्रांसफार्मर में रविवार रात को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग शांत नहीं हो सकी। वहीं, आग लगने से 500 घरों की बिजली गुल हो गई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
न्यूशिवपुरी काॅलोनी निवासी रोनी ने बताया कि एकेपी कॉलेज के पास 400 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर रखा है। इसमें रविवार रात को करीब दस बजे अचानक आग लग गई। लोगों ने फोन ऊर्जा निगम और दमकल विभाग सूचना दी। सूचना मिलने पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पानी डालते हुए आग पर काबू पाया।
ट्रांसफार्मर में आग लगने से करीब 500 से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई। गर्मी के मौसम में लोगों को पूरी रात बिना बिजली के रहना पड़ा। सोमवार सुबह करीब सात बजे ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने ट्राॅली ट्रांसफार्मर के जरिए आपूर्ति सुचारू कराई। इसके बाद निगम की ओर से ट्रांसफार्मर में फॉल्ट ठीक कराया गया। एसडीओ अविनाश चौधरी ने बताया कि ट्रांसफार्मर और एबीसी केबिल में आग लग गई थी। सुबह आठ बजे आपूर्ति सुचारू कर दी गई।
विज्ञापन
Trending Videos