सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   More than 1 lakh smart prepaid meters become postpaid

Bulandshahar News: 1 लाख से अधिक स्मार्ट प्रीपेड मीटर हो गए पोस्टपेड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
More than 1 lakh smart prepaid meters become postpaid
विज्ञापन
बुलंदशहर। बुलंदशहर व हापुड़ में 90 फीसदी स्मार्ट मीटर प्रीपेड से पोस्टपेड कर दिए गए हैं। अब बैलेंस शून्य होने पर उपभोक्ताओं की बिजली स्वतः नहीं कटेगी। इस परेशानी से एक लाख 31 हजार 140 में से एक लाख 19 हजार 248 उपभोक्ताओं को छुटकारा मिल गया है। जो शेष 10 फीसदी मीटर हैं वह भी जल्द ही पोस्टपेड कर दिए जाएंगे। हालांकि, उपभोक्ताओं को हर माह जारी होने वाले बिल का समय से भुगतान करना होगा।

प्रीपेड मोड में कनेक्शन होने के बाद से उपभोक्ता काफी परेशान हो रहे थे। प्रीपेड व्यवस्था लागू होने के बाद बैलेंस समाप्त होते ही बिजली आपूर्ति बंद हो जाती थी। आर्थिक रूप से कमजोर उपभोक्ताओं के लिए बार-बार रिचार्ज कराना मुश्किल साबित हो रहा था। वहीं, कई उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल अधिक आने की शिकायत भी की। इसे लेकर जिला समेत प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ऊर्जा मंत्री ने प्रीपेड से पोस्टपेड मीटर में बदलने का आदेश जारी किया था। आदेश के बाद विद्युत निगम ने मोड बदलने का काम शुरू कर दिया था। सर्वर के माध्यम से हापुड़ व बुलंदशहर के 90 फीसदी उपभोक्ताओं का प्रीपेड मोड पोस्टपेड में बदल दिया गया है। मोड बदलने के बाद सभी उपभोक्ताओं के मोबाइल पर मैसेज पहुंच रहे हैं। उपभोक्ता वरुण शर्मा व सचिन ने बताया कि कनेक्शन पोस्टपेड होने के बाद वह सहज महसूस कर रहे हैं। जब मीटर लगा था तब से यह परेशानी बन गई थी। प्रतिदिन मोबाइल से बैलेंस चेक करना पड़ता था। अब परेशानी से पूरी तरह से छुटकारा मिल चुका है।
विज्ञापन
Trending Videos

--
30 मई तक लगेंगे विशेष शिविर
स्मार्ट मीटर और बिजली बिल संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए 15 से 30 मई तक अधिशासी अभियंता और उपखंड अधिकारी कार्यालयों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इसके अलावा शिकायतों के समाधान के लिए 1912 हेल्पलाइन पर भी विशेष व्यवस्था रहेगी।
--
कोट
बुलंदशहर व हापुड़ क्षेत्र के 90 फीसदी मीटरों को प्रीपेड से पोस्टपेड मोड में किया जा चुका है। जो कुछ बचे हैं वह भी जल्द ही बदल दिए जाएंगे। अब उपभोक्ताओं को हर माह बिल का संदेश मिलेगा। उसी के अनुसार भुगतान करना होगा। - संजीव कुमार, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed