फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Crops damaged due to faulty transformer for a month; protest held.

Bulandshahar News: एक महीने से ट्रांसफार्मर खराब होने फसल हो रही खराब, प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Crops damaged due to faulty transformer for a month; protest held.
जहांगीरपुर। चिंगरावली गांव में पिछले एक महीने से खेतों पर लगा ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है, जिस कारण फसलों की सिंचाई नहीं हो रही। ऐसे में फसल खराब होने का खतरा बन रहा है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों के विरोध में बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

किसान हरिओम ने बताया कि धान की रोपाई के बाद बिजली की आवश्यकता रहती है, लेकिन ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण धान की फसल पूर्ण रूप से बर्बाद हो चुकी है। फिर भी ऊर्जा निगम मौन बैठा है। बृहस्पतिवार को किसानों ने परेशान होकर ट्रांसफार्मर के पास ही निगम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। अति शीघ्र समाधान नहीं होने पर बिजली घर जहांगीरपुर पर घेराव करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

किसान मानवेंद्र सिंह ने बताया पिछले एक माह से बार-बार शिकायत करने के बाद बुधवार को एक ट्रांसफार्मर भेजा गया, लेकिन लगाने के साथ ही उसमें से धुएं निकलने लगे। ऐसे में ग्रामीणों में ऊर्जा निगम के प्रति रोष उत्पन्न हो गया। अवर अभियंता रामआसरे ने बताया ट्रांसफार्मर की कमी चल रही है। यह ट्रांसफार्मर 63 किलो वाट का है, जिसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है। एक-दो दिन में जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed