सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Demand raised for entry on the link expressway from Shikarpur State Highway

Bulandshahar News: शिकारपुर स्टेट हाईवे से लिंक एक्सप्रेसवे पर प्रवेश की उठाई मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
Demand raised for entry on the link expressway from Shikarpur State Highway
कलक्ट्रेट में मांगों को लेकर पहुंचे भाकियू अराजनैतिक के काय्रकर्ता। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
बुलंदशहर। शिकारपुर स्टेट हाईवे से ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे के लिए प्रवेश दिए जाने, 4300 रुपये वर्ग मीटर मुआवजा दिए जाने समेत अन्य मांगों को लेकर भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने शिकारपुर स्टेट हाईवे से ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेसवे पर प्रवेश दिए जाने, प्रभावित किसानों को 4300 रुपये वर्ग मुआवजा दिए जाने, अंडरपास, सर्विस दिए जाने की मांग की। कहा कि मुख्यमंत्री के 20 प्रतिशत सर्किल रेट बढ़ाने के आदेश को लागू करने, निर्बाध विद्युत आपूर्ति दिए जाने, ट्यूबवेल पर मीटर लगाने की प्रकिया को बंद किए जाने, किसानों को प्रताड़ित करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई किए जाने, स्मार्ट मीटर के स्थान पर पुराने मीटर लगाने, निजी स्कूलों में एनसीईआरटी की पुस्तकों को लगाने को सुनिश्चित किए जाने समेत 15 मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग पूरी नहीं होने पर आगामी 4 मई को बुलंदशहर स्थित अनाज मंडी से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालने की चेतावनी दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी, चौधरी कुलदीप गुड्डू, शैलेंद्र आर्य समेत गांव याकूबपुर धतूरी, बैलोठ, घूमरावाली, बनवारीपुर, एमनपुर आदि के किसान व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed