{"_id":"6a341d64b97dd838870a1145","slug":"development-works-worth-124-crore-to-be-carried-out-in-the-town-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-157531-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कस्बे में होंगे 1.24 करोड़ से विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कस्बे में होंगे 1.24 करोड़ से विकास कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिकारपुर। नगर पालिका की ओर से आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 15वें वित्त आयोग, पालिका निधि व राज्य वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से लगभग 1.24 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे।
नगर पालिका अध्यक्ष राजबाला सैनी व अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह ने बताया कि नगर क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न वार्डों की गलियों में नई पाइपलाइन बिछाई जाएंगी। वार्ड चार के मोहल्ला मुफ्तीवाड़ा, वार्ड 19 के मोहल्ला कोट शेर खां, वार्ड एक व तीन के चौक क्षेत्र, वार्ड दो, 11, 14 व 17 व वार्ड 8 में पेयजल पाइपलाइन विस्तार के कार्य कराए जाएंगे। 68.78 लाख रुपये खर्च कर 4400 मीटर लंबाई में नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके अलावा नगर पालिका कार्यालय भवन में 4.92 लाख की लागत से रूफ टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण कराया जाएगा।
एमआरएफ सेंटर में 29.34 लाख रुपये की लागत से मशीनों के लिए नींव व टीन शेड निर्माण का कार्य भी कराया जाएगा। नगर में जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 9.07 लाख रुपये से 15 हैंडपंप की बोरिंग कराई जाएगी। 9.93 लाख रुपये से सीसी मार्गों की मरम्मत, इंटरलॉकिंग की मरम्मत, पुलिया मरम्मत तथा क्षतिग्रस्त जालों के सुधार का कार्य कराया जाएगा। बताया कि इन विकास कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। काम पूरा होने से नगरवासियों को बेहतर पेयजल सुविधा, जल संरक्षण और आधारभूत ढांचे में सुधार का लाभ मिलेगा।