अहार। गांव पौटा खनौदा मार्ग पर स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का विधि-विधान से समापन हुआ। कथा समाप्ति के बाद हवन-यज्ञ किया गया। इसमें मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी गईं।
हवन के बाद स्वामी बालकानंद गिरी महाराज के सान्निध्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं को खीर, पूड़ी-सब्जी और ठंडा पानी परोसा गया। भंडारे में आसपास के गांव पौटा खनौदा, चरौरा और शिकोई से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ लिया।
पूरे परिसर में धार्मिक माहौल रहा। वहीं, कथा वाचक डॉ. नवल किशोर शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा सभी को सुननी चाहिए। इसके श्रवण मात्र से सभी कष्ट दूर होते हैं। इस दौरान समाजसेवी रामोतार सिंह, रोबिन कुमार, हिम्मत सिंह, सुभाष चन्द्र, संजय राघव और पवन कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।