फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dharmendra, along with a juvenile offender, murdered Pramod after he refused to give money.

Bulandshahar News: रुपये देने से मना करने पर धमेंद्र ने बाल अपचारी के साथ मिलकर की थी प्रमोद की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Dharmendra, along with a juvenile offender, murdered Pramod after he refused to give money.
बीबीनगर पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी धर्मेंद्र। स्रोत: पुलिस
बीबीनगर। थाना क्षेत्र के गांव धारा सिंह की मढैया निवासी प्रमोद कुमार उर्फ बिट्टू की धमेंद्र उर्फ लोंडिस निवासी मोहल्ला आजमतारा पानी की टंकी बीबीनगर ने मोहल्ला जाटवान बीबीनगर निवासी बाल अपचारी के साथ मिलकर रुपये नहीं देने पर गमछे से गला घोंटकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी धमेंद्र को गिरफ्तार करते हुए बाल अपचारी को अभिरक्षा में ले लिया।
विज्ञापन

31 जुलाई की शाम गांव बेनीपुर सठला रजवाहे की पटरी के किनारे गन्ने के खेत में शव मिला था। मृतक के भाई मनोज कुमार ने बीबीनगर निवासी धमेंद्र उर्फ लोडिंस व अज्ञात पर लेनदेन के विवाद में उनके भाई की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

सीओ स्याना रामकरन सिंह ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने आरोपी धमेंद्र और उसके साथी बाल अपचारी को गांव सहेरा के पुल से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब आरोपी कही फरार होने की फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 31 जुलाई को प्रमोद जब उनके पास आया तो उसके पास काफी रुपये थे। उन्होंने प्रमोद से रुपये लेने की योजना बनाई। जिसके बाद बाल अपचारी प्रमोद के साथ गया और धमेंद्र अलग रास्ते से अनुबाल भारती स्कूल के पीछे ईख के खेत में पहुंचा।
जहां उन्होंने प्रमोद से रुपये मांगे। रुपये देने से इन्कार करने पर उन्होंने गमछे से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और उसकी जेब से मिले 15 हजार रुपये, उसका मोबाइल लेकर भाग गए। जिसमे दस हजार रुपये धमेंद्र ने अपने पास रखे और पांच हजार रुपये, मोबाइल फोन बाल अपचारी ने अपने पास रख लिया।

बताया कि आरोपी धमेंद्र से छह हजार रुपये बरामद किए गए है। वहीं, बाल अपचारी से चार हजार रुपये, मृतक का मोबाइल बरामद किया है। पूछताछ के बाद आरोपी धमेंद्र को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। वहीं, बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेज गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed