{"_id":"6a7370156665aa173f0d2633","slug":"mukesh-solanki-murder-case-attempt-to-escape-police-custody-two-accused-injured-in-encounter-and-arrested-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-161901-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकेश सोलंकी हत्याकांड: पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास, मुठभेड़ में दो आरोपी घायल, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकेश सोलंकी हत्याकांड: पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास, मुठभेड़ में दो आरोपी घायल, गिरफ्तार
विज्ञापन
चोला क्षेत्र के गांव दाऊदपुर में हुई मुकेश की हत्या में गिरफतार अनिल सोलंकी । स्रोत: पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोला। पुलिस अभिरक्षा से भागने के प्रयास में मुकेश सोलंकी के दो हत्यारोपी मुठभेड़ में पैर गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार करते हुए उपचार और पूछताछ के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पुलिस आरोपियों को साथ लेकर निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचे बरामद बरामद किए हैं।
सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि मुकेश सोलंकी के हत्यारोपी गांव दाउदपुर निवासी अनिल व जितेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचे फतेहपुर जादौन रेलवे पुल के नीचे रेलवे लाइन के आसपास अलग-अलग दूरी पर छिपाकर रखे हैं।
बुधवार सुबह पुलिस की दो टीम दोनों आरोपियों को साथ लेकर उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचे बरामद करने के लिए फतेहपुर जादौन रेलवे पुल के पास पहुंची। इसी दौरान आरोपियों ने मौका पाकर पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया तथा झाड़ियों में पहले से छिपाकर रखे लोड तमंचों से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में आरोपी अनिल व जितेश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। आरोपियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार करते हुए उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंंचे दो खोखे और दो कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। आरोपी अनिल पर थाना चोला में पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, आरोपी जितेश पर ककोड़ में एक और चोला में दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
आरोपियों ने मुकेश सोलंकी को घर से बुलाकर गोली मारकर कर दी थी हत्या
चोला। चोला क्षेत्र के गांव दाउदपुर निवासी मनीष सोलंकी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि सोमवार की शाम करीब पांच बजे गांव निवासी अनिल कुमार ने फोन कर उनके पिता मुकेश सोलंकी को श्मशान में बुलाया था। वह अपने पिता के साथ खेत पर पहुंचे। यहां उन्होंने देखा कि उनके खेत की नाप गलत की जा रही है। इसका उनके पिता और उन्होंने विरोध किया। मौके पर गांव निवासी अनिल, जितेश, मनीष और उसका भाई कपिल तीन अज्ञात के अलावा गांव के अन्य लोग और हल्का लेखपाल मौजूद थे। गलत नाप का विरोध करने पर अनिल, जितेश, मनीष, कपिल व तीन अज्ञात लोगों ने उनके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी कार और बाइक से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।