{"_id":"69f63380ebb82bc6e40bdbd5","slug":"dharna-was-held-demanding-restoration-of-old-pension-and-free-medical-facilities-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-153537-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पुरानी पेंशन बहाली व निशुल्क चिकित्सा सुविधा की मांग के लिए दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पुरानी पेंशन बहाली व निशुल्क चिकित्सा सुविधा की मांग के लिए दिया धरना
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली व निशुल्क चिकित्सा सुविधा सहित अन्य मांगों के समर्थन में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से शिक्षक व कर्मचारियों के हित में 16 मांगें उठाई गई। साथ ही ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि नई पेंशन योजना किसी भी कर्मचारी और शिक्षक के लिए हितकर नहीं है। सरकार पुरानी पेंशन बहाल करें। हमारी मांग है कि सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों को राज्य कर्मचारी की भांति निशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए। चयन बोर्ड की धारा 18 व 21 की वापसी हो। इसके अलावा शिक्षकों के लंबित अवशेष संबंधी प्रकरणों की समयबद्ध अनुमान्य व भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा अद्यतन अवकाश प्राप्त शिक्षकों को सामूहिक बीमा की राशि का भुगतान भी कराया जाए।
इस दौरान चेतावनी दी गई कि यदि मांग जल्द पूरी नहीं होती हैं तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान जिला मंत्री वीर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष मुदित कुमार शर्मा, मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार पाठक, देवेंद्र सिंह तेवतिया, रामअवतार सिंह, विजय शंकर उपाध्यक्ष, कामेश्वर शर्मा, मो. जाकिर और चंद्रपाल सिंह आदि शामिल रहे।
Trending Videos