{"_id":"69c4130b86099953700e67ad","slug":"dispute-between-advocates-and-tehsildar-resolved-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-150878-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अधिवक्ताओं व तहसीलदार के बीच सुलझ गया विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अधिवक्ताओं व तहसीलदार के बीच सुलझ गया विवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारपुर। तहसील में पिछले सात दिन से अधिवक्ता और प्रशासन के बीच चला आ रहा गतिरोध बुधवार को समाप्त हो गया। एसडीएम की मध्यस्थता में हुई वार्ता के बाद अधिवक्ताओं ने तहसीलदार कोर्ट के बहिष्कार को वापस लेने का निर्णय लिया है।
बृहस्पतिवार से न्यायालय में कामकाज पूर्व की भांति होगा। गत 18 मार्च को अधिवक्ता पवन गोस्वामी के साथ हुई अभद्रता के विरोध में बार एसोसिएशन शिकारपुर ने तहसीलदार कोर्ट के कार्यों का पूर्ण बहिष्कार कर दिया था। इसके चलते न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहे थे। वादकारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मामले को सुलझाने के लिए बुधवार को एसडीएम अरुण कुमार वर्मा के चेंबर में बैठक बुलाई गई। इसमे तहसीलदार गौरव कुमार विश्नोई और बार के पदाधिकारी आमने-सामने बैठे। काफी देर तक चली चर्चा के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बन गई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकुमार राघव और महासचिव प्रदीप कुमार गोस्वामी ने संयुक्त रूप से बताया कि वार्ता बेहद सकारात्मक रही।
प्रशासन के साथ बने सौहार्दपूर्ण वातावरण को देखते हुए हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया गया है। इस दौरान कांति प्रसाद गोस्वामी और राकेश शर्मा समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
Trending Videos