{"_id":"69f0dc6a3830b0db4e078f24","slug":"district-panchayats-collection-exceeds-seven-crores-development-work-to-be-done-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-153182-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जिला पंचायत की वसूली सात करोड़ के पार, होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जिला पंचायत की वसूली सात करोड़ के पार, होंगे विकास कार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला पंचायत की बढ़ती राजस्व वसूली अब ग्रामीण विकास की रफ्तार को नई दिशा देगी। वित्त वर्ष 2025-2026 में जिला पंचायत ने 7.07 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली कर एक नया मुकाम हासिल किया है। यह आंकड़ा न केवल पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है, बल्कि बीते पांच वर्षों से जारी निरंतर वृद्धि की प्रवृत्ति को भी दर्शाता है।
अपर मुख्य अधिकारी धर्मजीत त्रिपाठी ने बताया कि गत वित्त वर्ष 2024-2025 में 6.44 करोड़ रुपये की वसूली हुई थी, जबकि वित्त वर्ष 2025-2026 में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज करते हुए 7.07 करोड़ रुपये के राजस्व की वसूली की गई है। राजस्व संग्रह में यह लगातार सुधार जिला पंचायत की कार्यप्रणाली और संसाधनों के बेहतर प्रबंधन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बढ़े हुए राजस्व का सीधा लाभ ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा। इसके लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जा रही है, जिसमें प्रमुख रूप से सड़कों का निर्माण एवं मरम्मत, पथ प्रकाश की बेहतर व्यवस्था और जल निकासी प्रणाली को सुदृढ़ करने जैसे कार्य शामिल हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X