सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Document writers' protest against e-registration continues; lawyers extend support.

Bulandshahar News: ई-पंजीकरण के विरोध में दस्तावेज लेखकों का आंदोलन जारी, अधिवक्ताओं ने दिया समर्थन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Document writers' protest against e-registration continues; lawyers extend support.
विज्ञापन
मोदीनगर। ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में दस्तावेज लेखकों का अनिश्चितकालीन आंदोलन सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। दस्तावेज लेखक कामकाज ठप कर उपनिबंधक कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे रहे। इस बीच बार एसोसिएशन और एक समाजसेवी संगठन ने भी आंदोलन को समर्थन दिया।

दस्तावेज लेखक संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले दस्तावेज लेखक बृहस्पतिवार से आंदोलन कर रहे हैं। सोमवार सुबह दस्तावेज लेखक नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय स्थित रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे और वहां धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने रजिस्ट्री कार्यालय का कामकाज प्रभावित किया और अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन को समर्थन देते हुए बार एसोसिएशन मोदीनगर और टीम शक्ति अन्याय निवारण ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। उधर, आंदोलन के चलते बैनामों और रजिस्ट्री से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed