{"_id":"6a85e6dfc4cb8f4ded0440bf","slug":"ecg-facilities-will-now-be-available-on-the-fourth-floor-of-the-new-building-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-163145-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अब नए भवन के चतुर्थ तल पर मिलेगी ईसीजी की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अब नए भवन के चतुर्थ तल पर मिलेगी ईसीजी की सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। ईसीजी कराने के लिए मरीज या तीमारदार को अब एक भवन से दूसरे भवन में नहीं भटकना पड़ेगा। जिला चिकित्सालय के आईसीयू भवन में संचालित हो रहे ईसीजी कक्ष को अब मेडिकल कॉलेज के नए भवन के चतुर्थ तल पर शिफ्ट कर दिया गया है। यहां पर भर्ती और गंभीर मरीज आसानी से पहुंचने के साथ सुविधा का लाभ ले सकेंगे।
जिला चिकित्सालय और मेडिकल कॉलेज के नए भवन में प्रतिदिन आने वाले मरीजों में 20 से 30 को ईसीजी की जरूरत पड़ जाती है। अभी तक इन मरीजों को जिला चिकित्सालय के आईसीयू वार्ड में भेजा जा रहा था। जिसकी ओपीडी व नए भवन से दूरी होने के कारण मरीजों के साथ तीमारदारों को भागदौड़ करनी पड़ रही थी।
ऐसे में गंभीर मरीज को सड़क टूटी होने के कारण परेशानी होती है। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धीर सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने ईसीजी कक्ष को नए भवन के चतुर्थ तल पर शिफ्ट कर दिया है। जहां पर मरीजों को ईसीजी जांच की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है।