फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Farmers lay siege to the Tehsil office; farmers' 'Mahapanchayat' continues for three hours.

Bulandshahar News: किसानों ने किया तहसील का घेराव, तीन घंटे तक चली किसानों की महापंचायत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers lay siege to the Tehsil office; farmers' 'Mahapanchayat' continues for three hours.
अनूपशहर में भाकियू की महापंचायत को संबो​धित करते जिला अध्यक्ष व मौजूद किसान। संवाद
अनूपशहर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले बुधवार को अनूपशहर तहसील परिसर में किसानों ने शक्ति प्रदर्शन किया। बुलंदशहर जिले के एक दर्जन से अधिक ब्लॉकों से सैकड़ों किसान 100 से ज्यादा ट्रैक्टरों पर सवार होकर तहसील पहुंचे।
विज्ञापन

तहसील परिसर में आयोजित महापंचायत का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष कप्तान बिशन सिंह सिरोही ने किया। अध्यक्षता राष्ट्रीय संगठन मंत्री चौधरी गजेंद्र सिंह ने की। महापंचायत का नेतृत्व बुलंदशहर के जिला अध्यक्ष चौधरी अरब सिंह ने किया। महापंचायत में शामिल होने आ रहे किसानों को पुलिस प्रशासन ने कोतवाली के आगे बैरिकेड लगाकर रोकने का प्रयास किया। हालांकि, किसानों ने पुलिस बैरिकेडिंग को हटा दिया और ट्रैक्टरों का काफिला सीधे तहसील परिसर के भीतर ले गए।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष चौधरी अरब सिंह ने कहा कि तहसील भर के किसान स्थानीय समस्याओं से त्रस्त हैं। महापंचायत के मुख्य मुद्दों में सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार, आवारा पशु, बंदरों का आतंक, गन्ने का बकाया भुगतान, जर्जर सड़कें, पुलिस उत्पीड़न, बिजली आपूर्ति की बदहाली और मंडी व्यवस्था की कमियां शामिल रहीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान नहीं हुआ तो यह महापंचायत अनिश्चितकालीन धरने में बदल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के कड़े रुख को देखते हुए शासन-प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम अनूपशहर अरुण कुमार वर्मा, सीओ भरत सोनकर, कोतवाली प्रभारी जयकिशोर गौतम, विद्युत विभाग के एसडीओ शैलेंद्र सारस्वत, पीडब्ल्यूडी के एई सतेंदर चौधरी, चीनी मिल से केपी सिसोदिया और मंडी सचिव संभव तोमर समेत कई प्रमुख अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान यूनियन के नेताओं ने विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 150 आवेदन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपे।

एसडीएम अरुण कुमार वर्मा ने आश्वस्त किया कि सभी शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराया जाएगा। अधिकारियों के ठोस आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। प्रदर्शन के दौरान तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र पहलवान, ब्लॉक अध्यक्ष रिंकू, जिला उपाध्यक्ष सोनू, अर्पित डरौरा, अमित डरौरा, कुमरपाल प्रधान और अंकुर डरौरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed