फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The Authority demolished four unauthorized colonies being developed across 48 bighas.

Bulandshahar News: 48 बीघा में काटी जा रही चार अनधिकृत काॅलोनियां प्राधिकरण ने कीं ध्वस्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
The Authority demolished four unauthorized colonies being developed across 48 bighas.
गांव दोस्तपुर फ्लाईओवर के पास अन​धिकृत कालोनी को ध्वस्त करता प्रा​धिकरण का बुलडोजर। स्रोत : प्र
बुलंदशहर। बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण के सचल प्रवर्तन दल ने अनधिकृत काॅलोनी संचालकों पर दूसरे दिन भी सदर तहसील क्षेत्र में कार्रवाई को अभियान चलाया। इस दौरान सचल प्रवर्तन दल ने गांव दोस्तपुर फ्लाईओवर के पास 48 बीघा में विकसित की जा रही चार अनधिकृत काॅलोनी को ध्वस्त करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

प्राधिकरण उपाध्यक्ष डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार ने बताया कि बुधवार को सचल प्रवर्तन दल को सदर तहसील क्षेत्र में भेजा गया। सचल प्रवर्तन दल को गांव दोस्तपुर फ्लाईओवर के पास मनोज करीब 20 बीघा में, ब्रजेश व बबलू करीब 10-10 बीघा में और रतन सिंह करीब आठ बीघा भूमि में अनधिकृत काॅलोनी काट रहे थे। अनधिकृत काॅलोनी संचालक ने कोई नक्शा स्वीकृत न कराने पर सभी कालोनियों को ध्वस्त करवा दिया गया।
विज्ञापन

कहा कि अनधिकृत कॉलोनी एवं बिना मानचित्र स्वीकृत के निर्माण कार्य मिलने पर कार्रवाई जारी रहेगी। लोग अनधिकृत कॉलोनी में प्लाट न खरीदें, व बिना मानचित्र स्वीकृती कराए कोई भी निर्माण कार्य ना करें। ध्वस्तीकरण व सीलिंग के दौरान नामित पुलिस बल, स्थानीय पुलिस बल, प्राधिकरण के सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता और अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed