सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Eid today: Eid Mubarak with the sighting of the moon

Bulandshahar News: ईद आजः चांद के दीदार के साथ ईद मुबारक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
Eid today: Eid Mubarak with the sighting of the moon
ईद के चलते चौक बाजार में खरीदारी को लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर/खुर्जा/सिकंदराबाद। चांद के दीदार के साथ मस्जिदों से ईद-उल-फितर का एलान होने के बाद मुबारकबाद का सिलसिला शुरू हो गया। धर्मगुरुओं ने लोगों से सड़क पर नमाज अदा न करने की अपील की है।
Trending Videos

शुक्रवार को मगरिब की नमाज के बाद रोजेदार, महिलाएं और बच्चे ईद का चांद देखने के लिए छतों पर चढ़ गए। आसमान में बादल छाए होने से चांद का दीदार काफी मुश्किलों से हो पाया। इसके बाद रोजेदारों, महिलाओं और बच्चों ने एक दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। लोगों ने बाजारों में पहुंचकर दूध, ड्राई फ्रूट और सेंवई आदि की खरीदारी की। साथ ही उन्होंने ईद को शांर्तिपूर्वक और सौहार्द के रूप में मनाने का संदेश दिया। उन्होंने ईदगाह में होने वाली नमाज में शामिल होने वाले लोगों से समय पर पहुंचने की अपील की है। साथ ही खुर्जा स्थित जामा मस्जिद भी ईद की नमाज अदा की जाएगी। पालिका ईओ मोहम्म्द अनवर हुसैन ने ईदगाह मैदान में व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

नगर की मस्जिदों में नमाज का समय:...
- ईदगाह रोड पर ईदगाह में ईद की मुख्य नमाज सुबह 08:00 बजे से
- ऊपरकोट स्थित जामा मस्जिद में सुबह 08:30 बजे से
- ऊपर कोट स्थित काली मस्जिद में सुबह 08:15 बजे से
- कसाई वाड़ा वाली मस्जिद में सुबह 07:30 बजे से
- मुस्लिम इंटर कॉलेज मस्जिद में 08:30 बजे से
- जिला अस्पताल के सामने वाली मस्जिद में सुबह 08:15 बजे से
- अबुबकर मस्जिद में 07:45 बजे से
- मस्जिद कचरी में 08:30 बजे से
- अनूपशहर स्थित ईदगाह में सुबह 07.45 बजे से।
------------
खुर्जा की प्रमुख मस्जिदों में नमाज का समय

- ईगाह में सुबह 08:15 बजे से
- जामा मस्जिद में 08:45 बजे से
- कासिम-उल-उलूम में में 08:45 बजे से
- मस्जिद तरीरान में 07:15 बजे से
- मस्जिद फातिमा में 09:00 बजे से


---
सिकंदराबाद की मस्जिदों में नमाज का समय

- बड़ी ईदगाह सुबह 7:45 बजे

- कैत वाली मस्जिद सुबह 8 बजे

- जामा मस्जिद सुबह 8:30 बजे

- छोटी ईदगाह सुबह 7:15 बजे
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed