सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Eight days later, the woman's decapitated body remains unidentified, thanks to social media.

Bulandshahar News: आठ दिन बाद भी महिला के सिरकटे शव की नहीं हुई शिनाख्त, सोशल मीडिया का सहारा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Eight days later, the woman's decapitated body remains unidentified, thanks to social media.
विज्ञापन
बुलंदशहर। नरसेना थाना क्षेत्र में महिला की गला रेतकर हत्या और सिर को धड़ से आधा किलोमीटर दूर फेंकने के मामले में आठ दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। कातिलों तक पहुंचना तो दूर, पुलिस अब तक मृतका की पहचान तक नहीं कर सकी है। खाकी की साख अब इस बात पर टिकी है कि आखिर वह चेहरा कौन है जिसे इतनी बेरहमी से मिटाने की कोशिश की गई। पुलिस अब शिनाख्त के लिए तकनीक और जनसंपर्क दोनों का सहारा ले रही है।
Trending Videos

15 मार्च की सुबह नरसेना थाना की बुगरासी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत गांव घुंघरावली वाले रजवाहे के पास एक खेत में महिला का सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। पुलिस की घंटों की मशक्कत के बाद, करीब सात घंटे बाद मृतका का कटा हुआ सिर घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर दूसरे खेत से बरामद हुआ था। हत्यारों ने जिस बर्बरता से वारदात को अंजाम दिया, उससे साफ है कि मामला आपसी रंजिश या अवैध संबंधों से जुड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के बाद से ही नरसेना पुलिस और स्वाट टीम मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी हैं। पुलिस टीम अब तक क्षेत्र के विभिन्न रास्तों और टोल प्लाजा समेत 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है, लेकिन अभी तक कोई संदिग्ध वाहन या व्यक्ति नजर नहीं आया है। शिनाख्त के लिए पुलिस ने मृतका के फोटो सार्वजनिक स्थलों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर चस्पा किए हैं। साथ ही, व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी जानकारी साझा की गई है, जिससे कि पड़ोसी जनपदों से कोई सुराग मिल सके।

कोट..
मामले की लगातार निगरानी की जा रही है। मृतका की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच लग रही है। जांच टीम को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। मोबाइल सर्विलांस के जरिए भी कुछ नंबरों को ट्रेस किया जा रहा है। शिनाख्त होते ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। - दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed