सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Family members created ruckus demanding search for missing mason husband

गीता को पति से जुदाई का गम: पांच दिन से लापता है युवक, कोतवाली जा रहे लोगों को रोका गया; बीवी रोते-रोते बेहोश

संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर) Published by: Akash Dubey Updated Sun, 15 Mar 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
सार

बुलंदशहर के खुर्जा में राजमिस्त्री सतीश कुमार का 10 मार्च को अपहरण हो गया। पांच दिन बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली। परिवार ने कोतवाली में हंगामा किया। पुलिस ने एक दिन में तलाश का आश्वासन दिया।

Family members created ruckus demanding search for missing mason husband
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर जिले के खुर्जा के चंद्रलोक कॉलोनी निवासी राजमिस्त्री सतीश कुमार के अपहरण हुए पांच दिन बीत गए, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी। ऐसे में पीड़ित परिवार व मोहल्ले के लोग इकट्ठा होकर कोतवाली जा रहे थे। पुलिस ने बीच रास्ते रोक लिया, जहां परिजनों ने हंगामा किया। इस दौरान पीड़ित पत्नी रोते-रोते बेहोश हो गई।

Trending Videos

चंद्रलोक कॉलोनी निवासी सनी ने बताया कि उनके पिता सतीश राजमिस्त्री का कार्य करते हैं। घर के बाहर कुछ दिनों से संदिग्ध कार घूम रही थी। नौ मार्च को कार सवार युवक बबलू ने सनी से उनके पिता के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि अभी घर नहीं है। बबलू ने पिता सतीश के किस समय घर आने की जानकारी ली। अगले दिन दस मार्च को उनके पिता घर के बाहर थे, तभी बबलू घर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनके पिता सतीश को भवन निर्माण कार्य का ठेका देने की बात करने लगा, जिसके जगह दिखाने के लिए कार में बैठाकर ले गया। देर शाम तक पिता घर नहीं लौटे तो सनी ने बबलू के नंबर पर फोन किया। आरोप है कि बबलू ने कहा कि उनके पिता अगले दिन सुबह घर आ जाएंगे। जब अगले दिन 11 मार्च को सतीश घर नहीं आए तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और लिखित शिकायत दी।

सनी का कहना था कि अनूपशहर में उनके पिता के नाम जमीन है, जिसको लेकर हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन है, इसको लेकर दूसरे पक्ष पर पिता के अपहरण करने और आपराधिक घटना करने का आरोप लगाया। पीड़ित ने मामले में अपहरण व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। ऐसे में शनिवार को थाना समाधान दिवस के दौरान पीड़ित परिजन कोतवाली पहुंचे, जहां पुलिस अधिकारियों ने एक दिन में सतीश को तलाश कर लाने का आश्वासन दिया। 

रविवार सुबह तक कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजन व मोहल्ले के लोग एकत्र होकर कोतवाली आ रहे थे। सूचना पर पुलिस पहले ही मोहल्ले में पहुंच गई और परिजनों को रोक लिया। ऐसे में परिजनों ने हंगामा किया और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। सनी के दोस्त अंकित ने बताया कि अपहरण होने की सीसीटीवी फुटेज, आरोपियों की पहचान व कार की पहचान सभी उन लोगों ने प्राप्त की। इसके बावजूद पुलिस की ओर से कोई गंभीर कार्रवाई नहीं की गई। 

करीब दो घंटे तक पुलिस और परिवार के लोगों के बीच नोकझोंक चलती रही। वहीं पर रोते-रोते हुए सतीश की पत्नी गीता की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गईं। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। विवाद से बचने के लिए परिवार अनूपशहर में अपनी जमीन छोड़कर खुर्जा में रहने लगा। इसके बाद भी आरोपी उनके पीछे पड़े हैं। पत्नी गीता भी मेहनत मजदूरी करती हैं।

मामले में पुलिस टीम ने शिकायत के बाद ही उचित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीम सतीश कुमार की तलाश में जुटी है। - शोभित कुमार, सीओ खुर्जा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed