{"_id":"69b98942f5d1ed606b0f252c","slug":"allegation-son-in-law-withdraws-rs-32-lakh-from-ailing-father-in-laws-account-plots-net-banking-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-150380-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप : बीमार ससुर के खाते से दामाद ने निकाले 32 लाख रुपये, नेट बैंकिंग से रची साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप : बीमार ससुर के खाते से दामाद ने निकाले 32 लाख रुपये, नेट बैंकिंग से रची साजिश
विज्ञापन
विज्ञापन
अनूपशहर। कोतवाली क्षेत्र में एक शातिर दामाद ने अपने 70 वर्षीय बीमार और लाचार ससुर को ही ठगी का शिकार बना डाला। आरोपी ने ससुर के बैंक खाते में सेंध लगाकर करीब 32 लाख रुपये की मोटी रकम साफ कर दी। इतना ही नहीं, जालसाजी से ससुर के नाम पर लाखों का लोन भी ले लिया। विरोध करने पर आरोपी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर के बल पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है।
नगर के मोहल्ला पोखर निवासी पीड़ित अनिल कुमार शर्मा (70) लंबे समय से बीमार हैं और चलने-फिरने में असमर्थ हैं। उनकी बेटी स्वाति शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में अपने पति दीपक निवासी गांव रिवाडा, जहांगीराबाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि दीपक ने साजिश के तहत ससुर का वह मोबाइल सिम हासिल कर लिया जो बैंक खाते से लिंक था। इसके बाद आरोपी ने गुपचुप तरीके से नेट बैंकिंग एक्टिवेट की और 20 नवंबर 2021 से 17 अप्रैल 2023 के बीच कुल 60 बार में 17.69 लाख रुपये अपने बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते में ट्रांसफर कर लिए। साथ ही आरोपी ने ससुर के दस्तावेजों में हेरफेरी कर उनके नाम पर 7.53 लाख रुपये का पर्सनल लोन भी पास करा लिया, जिसकी 20 हजार रुपये की मासिक किस्त भी पीड़ित के खाते से ही कटती रही।
इसके अलावा, धोखे से चेकबुक पर हस्ताक्षर कराकर दीपक ने अपने परिचितों कुलदीप और रविंद्र के खातों में लाखों रुपए भेजे और 7.09 लाख रुपये नकद निकाल लिए। पीड़ित को मामले की जानकारी तब हुई जब उन्हें बैंक स्टेटमेंट में भारी गड़बड़ी मिली। बेटी स्वाति और ससुर अनिल शर्मा ने जब दीपक से पैसों का हिसाब मांगा, तो आरोपी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल ली और पैसे मांगने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी दीपक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
Trending Videos