सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ROP screening clinic to be opened for retinal examination of premature babies

Bulandshahar News: प्री मेच्योर बच्चों की रेटिना जांच के लिए खुलेगा आरओपी स्क्रीनिंग क्लीनिक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
ROP screening clinic to be opened for retinal examination of premature babies
विज्ञापन
बुलंदशहर। प्री-मेच्योर बच्चों में होने वाली रेटिना की बीमारी, रेटिनोपैथी ऑफ प्रीमेच्योरिटी की जांच और इलाज के लिए आरओपी स्क्रीनिंग क्लीनिक खोला जाएगा। ताकि सही समय पर बीमारी की पहचान कर नवजात की आंखों की रोशनी बचाई जा सके।
Trending Videos

जिला महिला चिकित्सालय तीन वर्ष से कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध चल रहा है। यहां पूर्व में प्री-मेच्योर बच्चों को रेफर किया जाता था, लेकिन अब उन्हें भर्ती कर उपचार मिल रहा है। वर्तमान में यहां आठ बेड की सुविधा है, जल्द ही यहां पर एचडीयू के संचालन के बाद 20 बेड पर नवजात को उपचार मिलने लगेगा। इसके अलावा अब यहां पर आरओपी स्क्रीनिंग क्लीनिक खोला जाएगा। जिसमें समय से पूर्व जन्म लेने वाले नवजात की आंखों के रेटिना की ब्लड वेसल्स पूरी तरह से विकसित होने में मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संजय मिश्रा ने बताया कि जिला महिला चिकित्सालय के द्वितीय तल पर जल्द रेटिनोपैथी ऑफ प्रीमेच्योरिटी (आरओपी) का संचालन शुरू किया जाएगा। इसके संचालन से प्रीमैच्योर बच्चों की रेटिना की जांच हो सकेगी। आरओपी स्क्रीनिंग क्लीनिक से नवजात शिशुओं की आंखों में परदा (रेटिना) की असामान्य रक्त वाहिकाओं के विकास की जांच करके स्थायी अंधेपन से बचाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed