फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Farmer dies after being struck by a combine harvester.

Bulandshahar News: कंपास की चपेट में आने से किसान की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being struck by a combine harvester.
शिकारपुर। धान की कटाई के दौरान कंपास की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रविवार की देर रात क्षेत्र के गांव सरावा निवासी बिन्नामी उर्फ बिन्ना 60 वर्ष कंपास मशीन से धान कटवा रहे थे। बताया गया कि धान कटवाते समय कंपास मशीन के उनके बराबर आने पर वह अचानक पैर फिसलने कंपास मशीन की चपेट में आ गए। मशीन का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोग उन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के पास बहुत कम जमीन है। उनकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को किसान बीमा के अलावा अन्य आर्थिक लाभ दिलाने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed