फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Outcry over power outages; protest held after fault remains unfixed.

Bulandshahar News: बिजली कटौती से हाहाकार, फॉल्ट ठीक न होने पर प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Outcry over power outages; protest held after fault remains unfixed.
नगर की मानसरोवर कालोनी में बिजली बा​धित होने पर प्रदर्शन करती महिला व पुरुष। संवाद
बुलंदशहर। उमस भरी गर्मी में जिले में लगातार हो रही बिजली कटौती और समय पर फॉल्ट ठीक न होने से लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। सोमवार को नगर की मानसरोवर कॉलोनी में लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से लाइन में फॉल्ट है। शिकायतों के बावजूद विभाग ने स्थायी समाधान नहीं किया। शहर से लेकर देहात तक लोग बिजली कटौती से परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि निगम समस्या का समाधान नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को जिले भर में बिजली कटौती से लोगों का बुरा हाल रहा। परेशान लोगों ने नगर की मानसरोवर कॉलोनी में प्रदर्शन किया। कॉलोनी निवासी अलका शर्मा, प्रीति राना, संध्या राघव, अंशु राघव, दीपक, टिंकू, बलवीर सिंह समेत अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि करीब 15 दिन पहले लाइन में फॉल्ट हुआ था। अब तक बिजली विभाग ने स्थायी समाधान नहीं किया है।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी में छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके अलावा शहर के मोहल्ला साठा, राधानगर, देवीपुरा, कृष्णानगर, शास्त्रीनगर, रामविहार, बीसा कॉलोनी, राधिका एन्क्लेव में लोगों को विद्युत कटौती का सामना करना पड़ा। ट्रिपिंग और लो वोल्टेज सबसे बड़ी समस्या बने हुए हैं। स्थानीय निवासी देवांजना, डीपी सिंह, रोहित आदि का कहना है कि समाधान नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहात में 12 घंटे तक बिजली गुल

ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली संकट गहराया हुआ है। लगातार ट्रिपिंग, जर्जर लाइनें और फॉल्ट के कारण अधिकांश गांवों में रोजाना आठ से 10 घंटे तक बिजली कटौती हो रही है। किसानों के साथ-साथ घरेलू उपभोक्ताओं को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई क्षेत्रों में निर्धारित रोस्टर से भी कम बिजली मिलने की शिकायतें सामने आ रही हैं।



हाई-लो वोल्टेज से फुंक रहे घरेलू उपकरण

खानपुर। कस्बे के शिवाला वार्ड, चौहान बस्ती, थाना वार्ड में बिजली का संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लोगों को प्रतिदिन 10 घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ट्रांसफार्मर से जुड़े तार बार-बार खराब होने के कारण आपूर्ति लगातार बाधित हो रही है। कस्बा निवासी राजकुमार, सतीश, जयवीर सिंह ने बताया दिनभर बिजली के आने-जाने और हाई-लो वोल्टेज की समस्या से टीवी, फ्रिज, कूलर, पंखे, इन्वर्टर और पानी की मोटर जैसे घरेलू उपकरण खराब हो रहे हैं। एक सप्ताह से प्रतिदिन रात में बिजली कटौती व ट्रिपिंग से लोग परेशान है।




क्षेत्रवार बिजली कटौती की स्थिति



क्षेत्र प्रतिदिन औसत कटौती



नगर 5 से 8 घंटे



स्याना 8 से 10 घंटे



अनूपशहर 8 से 10 घंटे



डिबाई 10 से 12 घंटे



शिकारपुर 10 से 12 घंटे



खानपुर 8 से 10 घंटे



गुलावठी 6 से 8 घंटे



जहांगीराबाद 8 से 10 घंटे



सिकंदराबाद 6 से 8 घंटे



खुर्जा 6 से 8 घंटे



ऊंचागांव 5 से 7 घंटे



कोट ---

गर्मी में लोड अधिक होने के कारण फॉल्ट की समस्या आ रही है। इसके चलते बार-बार बिजली शटडाउन लेना पड़ता है। समस्या को दूर करने के लिए काम किया जा रहा है। जल्द ही व्यवस्था को बहाल कर दिया जाएगा। --- संजीव कुमार, मुख्य अभियंता, ऊर्जा निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed