फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Jama Masjid Maulana dies a tragic death due to electrocution

मौलाना उबैदुल्ला की आखिरी अजान: करंट लगने से दर्दनाक मौत, एक साल पहले हुआ था निकाह; मस्जिद में उमड़ा हुजूम

Mon, 13 Jul 2026 11:05 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, औरंगाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, औरंगाबाद Published by: विकास कुमार Updated Mon, 13 Jul 2026 11:05 PM IST
सार

मौलाना उबैदुल्ला शाम करीब सवा सात बजे अजान देने के लिए गए हुए थे जैसे ही उन्होंने चेंज ओवर को छुआ तो करंट ने उनको अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर नमाज पढ़ रहे नमाजी उन्हें कार में डालकर उपचार के लिए बुलंदशहर ले गए। लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Jama Masjid Maulana dies a tragic death due to electrocution
मौलाना उबैदुल्ला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर स्थित औरंगाबाद की जामा मस्जिद के मौलाना की सोमवार देर शाम अजान देने के दौरान चेंज ओवर में करंट उतरने के कारण वह गंभीर रूप से झुलस गए। बुलंदशहर ले जाते समय रास्ते में मौलाना ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना पर सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे ओर परिजनों को ढांढस बंधाया। पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।

विज्ञापन

 

जामा मस्जिद में चार से नमाज अदा कर रहे थे मौलाना
बता दें कि जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव दोताई निवासी कारी शेर मोहम्मद पिछले ढाई दशक से औरंगाबाद की जामा मस्जिद में कारी बतौर कार्यरत हैं। पिछले चार वर्षों से उनका 30 वर्षीय पुत्र मौलाना उबैदुल्ला जामा मस्जिद में नमाज अदा कराते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चेंज ओवर को छुते ही लगा करंट
बताया जाता है कि मौलाना उबैदुल्ला शाम करीब सवा सात बजे अजान देने के लिए गए हुए थे जैसे ही उन्होंने चेंज ओवर को छुआ तो करंट ने उनको अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर नमाज पढ़ रहे नमाजी उन्हें कार में डालकर उपचार के लिए बुलंदशहर ले गए। लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। बाद में निजी चिकित्सक ने भी उनको मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

एक साल पहले ही हुआ था निकाह
मौलाना की मौत की सूचना मिलते ही सैकड़ों लोग जामा मस्जिद पर पहुंचे ओर मृतक के पिता कारी शेर मोहम्मद को कॉल कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौलाना का एक वर्ष पहले ही निकाह हुआ था। मौलाना को देखने के लिए सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सैयद हिमायत अली, पूर्व मंत्री के पौत्र सैयद हुसैन अली, पूर्व चेयरमैन अख्तर मेवाती समेत तमाम राजनेताओं और लोगों का जामा मस्जिद पर हुजूम उमड़ गया। औरंगाबाद थाना प्रभारी राहुल चौधरी ने घटना की जानकारी से इनकार किया है। हालांकि परिजन बगैर पीएम कराए ही शव को पैतृक गांव में ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed