सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Farmer dies, driver injured after tractor gets electrocuted

Bulandshahar News: ट्रैक्टर में करंट उतरने से किसान की मौत, चालक घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies, driver injured after tractor gets electrocuted
विज्ञापन
छतारी। सुल्तानपुर विलोनी गांव में रविवार शाम को खेत के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन का करंट ट्रैक्टर में उतर गया। ट्रैक्टर पर खड़े किसान की मौत हो गई। वहीं, चालक घायल हो गया। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है।
Trending Videos


सुल्तानपुर विलोनी गांव निवासी अन्नू ने बताया कि उनके खेत में आलू की पैदावार हो रही है। खेत में से आलू निकालकर अब खेतों में भेजे जा रहे हैं। इसी के चलते रविवार को अन्नू और उनके भाई हरबीर (40) आलू की बोरियां ट्रैक्टर ट्रॉली में रखवा रहे थे। शाम करीब चार बजे उनके भाई हरवीर बोरियां ट्रॉली पर लगवा रहे थे। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से करंट ट्रैक्टर ट्रॉली पर उतर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी हरबीर और ट्रैक्टर चालक कुलदीप झुलस गए। किसी तरह लोगों ने उनको ट्रैक्टर ट्रॉली से नीचे उतारा तो दोनों करंट लगने से बेसुध हो गए थे। परिजन और ग्रामीण दोनों को दानपुर पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां हरबीर को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया और कुलदीप को भर्ती कर लिया गया। हरबीर की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार के अन्य लोग बिलख उठे। वहीं, गांव में मातम पसर गया। थाना प्रभारी का कहना है कि किसान की करंट से मौत हुई है। मामले में अभी किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed