{"_id":"69adae6d7b6773eada016ab1","slug":"young-man-dies-girl-leaves-body-in-hospital-and-runs-away-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-149820-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: युवक की मौत, अस्पताल में शव छोड़कर भागी युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: युवक की मौत, अस्पताल में शव छोड़कर भागी युवती
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली नगर क्षेत्र में बागपत के एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके शव को एक युवती जिला अस्पताल में छोड़कर चली गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। आगे की जांच के लिए बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। पुलिस युवती की तलाश कर रही है।
बागपत जिले के थाना बिनौली के फतेहपुर पूठी गांव निवासी लाल सिंह ने बताया कि उनका बेटा विनोद कुमार (34) पंजाब में नौकरी करते थे। विनोद रविवार को सुबह घर से यह कहकर निकला था कि उसके मालिक का एक्सीडेंट हो गया है, वह पंजाब जा रहा है।
पिता ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे विनोद के फोन से उसके छोटे बेटे प्रदीप के मोबाइल पर एक लड़की का फोन आया। उसने बताया कि विनोद का बुलंदशहर में एक्सीडेंट हो गया है और वह अस्पताल में भर्ती हैं।
लाल सिंह ने बताया कि लड़की का फोन आने के कुछ देर बाद ही पुलिस का फोन आ गया। पुलिस ने बताया कि उनके बेटे की मौत हो गई है। मौत की सूचना पर परिजन बुलंदशहर पहुंचे। पुलिस ने उनकी मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इसके लिए बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
चर्चा है कि विनोद मलका पार्क पहुंचने से पहले उस लड़की के साथ एक होटल में रुके थे। आशंका जताई जा रही है कि वहां पर विनोद ने किसी दवा का सेवन किया था जिसके ओवरडोज अथवा रिएक्शन की वजह से तबियत बिगड़ गई। युवती उसे अस्पताल लेकर गई लेकिन खुद को फंसता देख वहां से भाग निकली।
सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स के आधार पर युवती की पहचान में जुटी है।
Trending Videos