सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The thief ate the food in the kitchen and then stole the goods from the house

Bulandshahar News: चोर ने रसोई में खाए थे पकवान, फिर घर से उड़ाया था माल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
The thief ate the food in the kitchen and then stole the goods from the house
विज्ञापन
बुलंदशहर। राधिका एन्क्लेव में होली के दिन हुई चोरी की वारदात में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। वारदात के दौरान घर के पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी की तस्वीरें कैद हो गई हैं। पीड़ित परिवार के अनुसार चोर ने पहले रसोई में बने पकवान खाए थे, इसके बाद वारदात की थी। पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच तेज कर दी है।
Trending Videos

राधिका एन्क्लेव निवासी अपूर्व चित्रांश कुदेशिया के बंद मकान पर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने गहनता से जांच शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है कि चोर घर से करीब पांच लाख रुपये से अधिक कीमत के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोर ने न केवल कीमती सामान पर हाथ साफ किया, बल्कि उसने वारदात के बीच रसोई में रखी खाद्य सामग्री का भी जमकर लुत्फ उठाया। सीसीटीवी फुटेज और घर के हालात से पता चलता है कि आरोपी काफी देर तक घर के भीतर मौजूद था। उसने बेखौफ होकर रसोई में खाना खाया और उसके बाद अलमारियों के ताले तोड़कर नकदी व जेवरात समेटे।
फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम शनिवार को राधिका एन्क्लेव पहुंची। टीम ने अलमारियों, दरवाजों और रसोई के बर्तनों से फिंगरप्रिंट्स के नमूने लिए हैं। पुलिस का मानना है कि ये फिंगर प्रिंट्स आरोपी तक पहुंचने में महत्वपूर्ण कड़ी साबित होंगे। मोहल्ले के अन्य घरों के बाहर लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है ताकि चोर के आने-जाने के रास्ते का सटीक पता लगाया जा सके। थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में चोर का चेहरा अस्पष्ट नजर आ रहा है। हुलिए के आधार पर संदिग्धों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed