सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   FIR against agency operator in black marketing

Bulandshahar News: कालाबाजारी में एजेंसी संचालक पर एफआईआर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
FIR against agency operator in black marketing
विज्ञापन
खुर्जा। अगौरा गांव में गैस एजेंसी पर मिले साक्ष्य और उपकरणों से अधिकारियों ने पुष्टि की कि छोटे सिलिंडरों से बड़े सिलिंडरों में गैस भरी जा रही थी। इसके बाद एजेंसी से 47.5 किलोग्राम वाले सिलिंडर कालाबाजारी कर बेचे जा रहे थे। पूर्ति निरीक्षक प्रीति सिंह ने एजेंसी मालिक गौरव गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Trending Videos



पूर्ति निरीक्षक प्रीति सिंह ने थाना खुर्जा देहात पुलिस को दी तहरीर में बताया कि खुर्जा-पहासू रोड पर गांव अगौरा स्थित मैसर्स शिवांश भारत गैस सर्विस के गोदाम पर अवैध रूप से गैस रिफिलिंग की सूचना मिली। एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय के नेतृत्व में एजेंसी पर छापा मारा गया। जहां पर सिलिंडरों से आपस में गैस रिफीलिंग के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले 32 बांसुरी उपकरण और तीन पाइप बरामद हुए, जो अवैध होते है। इससे साबित हुआ कि एजेंसी पर गैस अवैध रूप से रिफीलिंग की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से 47.5 किलोग्राम भार में भारत पेट्रोलियम कंपनी के 348, एचपी के 51 और इंडेन के 193 खाली सिलिंडर मिले। 19 किलोग्राम भार में भारत के 21 व एचपी के 122 खाली और भारत के नौ और एचपी के पांच भरे हुए मिले। इसके अलावा ट्रक में 168 खाली सिलिंडर और पांच किलोग्राम के नो खाली सिलिंडर मिले।

इससे स्पष्ट हुआ कि 19 किलोग्राम वाले सिलिंडर से गैस 47.5 किलोग्राम वाले सिलिंडर में की जा रही थी। जो बाहर ज्यादा दाम में बेचे जा रहे थे। मौजूद फर्म के प्रोपराइटर गौरव गुप्ता से सिलिंडर भंडारण और कारोबार से संबंधित वैध दस्तावेज व एनओसी मांगी गई, तो वह कोई भी प्रमाण पत्र नहीं दिखा सके। एजेंसी को फिलहाल सील कर दिया गया है और सिलिंडर मुंडाखेड़ा पर स्थित एजेंसी पर रखवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed