पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fire breaks out due to gas cylinder leak; mother, son, daughter, and pet dog suffer burns.

Bulandshahar News: गैस सिलिंडर लीक होने से लगी आग, मां, बेटा, बेटी, पालतू कुत्ता झुलसा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out due to gas cylinder leak; mother, son, daughter, and pet dog suffer burns.
सिकंदराबाद आग से झुलसी नितिशा
सिकंदराबाद। नगर के मोहल्ला पक्का बाग में बुधवार सुबह करीब 9ः15 बजे गैस सिलिंडर से गैस रिसाव होने के कारण आग लग गई। हादसे में रसोई में काम कर रही महिला और उनके पास मौजूद बेटा-बेटी, पालतू कुत्ता झुलस गए। परिवार के लोगों ने मोहल्ले के लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मोहल्ला पक्का बाग निवासी भगवानदास से बताया कि वह किराये के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार की सुबह उनकी पत्नी कविता (45) रसोई में खाना बना रही थीं। उनका पुत्र दीपांशु (22), पुत्री नितिशा (17) भी पास में मौजूद थे। अचानक गैस सिलिंडर से रिसाव होने पर आग भड़क उठी और देखते ही देखते उसने उनकी पत्नी, दोनों बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से कविता और दीपांशु गंभीर रूप से झुलस गए, वहीं, नितिशा के पैर भी झुलस गए। घर में मौजूद पालतू कुत्ता भी आग की चपेट में आकर झुलस गया। उन्होंने तत्काल गैस सिलिंडर का रेगुलेटर बंद कर दिया, जिससे बड़ा हादसा बच गया। लोगों ने आग से झुलसे मां, बेटे और बेटी को सीएचसी सिकंदराबाद में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, आग से झुलसे कुत्ते का भी पशु चिकित्सालय ले जाकर उपचार कराया गया।
विज्ञापन

भगवानदास ने बताया कि वह नगर के एक होटल पर मजदूरी करते हैं। मूलरूप से सिकंदराबाद के मोहल्ला छासियावाड़ा के निवासी हैं। बताया कि पुलिस व प्रशासन को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन



सीओ सिकंदराबाद दीपक कुमार तिवारी का कहना है कि नगर के पक्का बाग में सिलिंडर लीक होने से आग लगने और परिवार के तीन सदस्यों का झुलसने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed