पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Rain leaves fields and threshing grounds submerged; water also enters homes, shops, and schools.

Bulandshahar News: बारिश से खेत-खलिहान जलमग्न, घर-दुकान व स्कूलों में भी भरा पानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Rain leaves fields and threshing grounds submerged; water also enters homes, shops, and schools.
जहांगीराबाद की गली में भरा बारिश का पानी। संवाद
बुलंदशहर/औरंगाबाद/जहांगीराबाद/अनूपशहर/अहार/बीबीनगर/बुगरासी/सलेमपुर/डिबाई। जिले में मंगलवार की रात से शुरू हुई बारिश बुधवार सुबह 10 बजे तक जारी रही। खेत-खलिहान जलमग्न होने के साथ घरों और स्कूलों में भी पानी भर गया। सड़कों और गलियों में भी जगह-जगह जलभराव होने से राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। जहांगीराबाद मंडी में किसानों की सूख रही मक्का में पानी भर जाने से वह डूब गई। लगातार दो दिन की प्री-मानसून बारिश से अधिकतम तापमान सात डिग्री गिर गया। मौसम विभाग ने करीब 15 एमएम बारिश दर्ज की है।
विज्ञापन

बुुलंदशहर नगर क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते सड़कें व गलियां पानी से लबालब भर गईं। हरि एन्क्लेव, यमुनापुरम, कचहरी परिसर, कालाआम, डीएम रोड, अस्पताल रोड, कृष्णा नगर, मोहल्ला साठा, देवीपुरा समेत कई मोहल्लों व कॉलोनियों की गलियां और सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को खासी परेशानी हुई। अनूपशहर में भी कई जगह जलभराव से लोगों को परेशानी हुई। औरंगाबाद कस्बे में बारिश के चलते मेन बाजार समेत कई गलियों की सड़कों पर पानी भर गया। नाले चोक होने से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लखावटी स्थित अमर सिंह इंटर कॉलेज में पानी भर गया। डिबाई के बाजारों व कई मोहल्लों में दो-दो फीट जलभराव हो गया। साथ ही पानी दुकानों में घुसने से दुकानदार व व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान आवागमन भी प्रभावित रहा। इसी तरह की स्थिति शिकारपुर समेत अन्य स्थानों पर भी बनी रही। बारिश के कारण नगर से लेकर देहात तक के मुख्य बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहांगीराबाद में बारिश के चलते गलियां और सड़क पानी से लबालब हो गईं। इससे लोगों खासकर सुबह स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर पालिका के सफाई निरीक्षक रोहित कुमार ने बताया कि नगर क्षेत्र के 21 नालों में से 19 की सफाई पूरी कर ली गई है। बाहरी क्षेत्र के दो नालों की सफाई शेष है। अधिशासी अधिकारी के तबादले के कारण कुछ समय तक कार्य प्रभावित रहा। साथ ही कुछ नालों का बहाव स्तर सही नहीं होने से पानी की निकासी में समय लग रहा है।
कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह ने बताया कि अभी बारिश जारी रहेगी। करीब 15 एमएम बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान भी दो दिन में कम होकर 31 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आर्द्रता 74 फीसदी और हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। उन्होंने यह भी बताया कि इस बारिश से फसलों को भी संजीवनी मिली है। किसानों को अब आगामी कुछ दिनों तक फसलों की सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी।
किसान खुश, खेतों में धान की रोपाई की शुरू
जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव के अनुसार प्री मानसून बारिश का सीधा और बड़ा असर क्षेत्र की खेती-किसानी पर देखने को मिला है। जिले में इस समय गन्ना, धान और मक्का की फसलें मुख्य रूप से उगाई जा रही हैं। इस बारिश से वहीं गन्ना और धान करने वाले किसानों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। बारिश के बाद खेतों में धान की रोपाई के काम में अचानक तेजी आ गई है। किसान मजदूरों के साथ खेतों में मुस्तैदी से डटे हुए हैं।
बारिश ने मक्का उगाने वाले किसानों की चिंता बढ़ाई

इस बारिश ने मक्का उगाने वाले किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जिन खेतों में फसल कटने की स्थिति में है, उसे इस पानी से भारी नुकसान की आशंका है। पानी लगने से मक्के के दाने खराब हो सकते हैं। मक्का उत्पादक किसान रविंद्र और मुकेश ने बताया कि यदि और बारिश होती है तो मक्का की फसल को नुकसान हो सकता है।
अनाज मंडी में बारिश से किसानों की मक्का डूबी
बारिश से नवीन अनाज मंडी परिसर में जलभराव होने से किसानों का रखा अनाज पानी में डूब गया। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। किसानों और व्यापारियों ने प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि फसल को सुरक्षित रखने के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। इससे उन्हें नुकसान झेलना पड़ रहा है। व्यापारियों ने भी मंडी में जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग उठाई।

अनूपशहर के मोरी गेट के 16 घरों में घुसा पानी, वीडियो वायरल
पिछले चार सालों की तरह इस साल भी मोहल्ला मोरी गेट के वाशिंदों के लिए बारिश आफत बनकर बरसी। मोहल्ले में करीब तीन फीट तक जलभराव हो गया। इसके चलते मुकेश शर्मा, अशोक पवार और भूपेंद्र सिंह बाल्यान के मकान सहित करीब 15 से 16 मकानों में पानी घुस गया। देवराज फोटोग्राफर की दुकान में भी छह इंच तक पानी भरने से नुकसान हुआ है। इससे नाराज रिटायर्ड अमीन अशोक पवार ने जलभराव का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। वार्ड मेंबर पति चंचल शर्मा ने बताया कि झाड़ी वाले बाबा बाईपास से आने वाले नाला मोरी गेट के नाले से जुड़ा हुआ है। इसी से ओवरफ्लो की स्थिति बनती है। मामले में पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल ने बताया कि समस्या उनके संज्ञान में है। पिछले साल ही एक करोड़ रुपए की लागत से नाले का निर्माण कराया गया था लेकिन कुछ काम अधूरा रह गया है। इसे जल्द पूरा कर समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।

जहांगीराबाद की गली में भरा बारिश का पानी। संवाद

जहांगीराबाद की गली में भरा बारिश का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed