सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Former Nagar Panchayat president and driver died in a road accident in Unnao

Bulandshahar News: उन्नाव में सड़क हादसे में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व चालक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
Former Nagar Panchayat president and driver died in a road accident in Unnao
उन्नाव में हुए सड़क हादसे में हुई मौत में पहासू के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अजमल छोटे। स्रोत- फ
विज्ञापन
पहासू। नगर पंचायत के अध्यक्ष ताबिर अजमल के पति व पूर्व अध्यक्ष अजमल छोटे (55) और उनके चालक की उन्नाव जनपद में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्नाव के लिए रवाना हो गए। मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है।
Trending Videos


पहासू कस्बा के छपेटी मोहल्ला निवासी अजमल छोटे के बड़े बेटे पाशा ने बताया कि उनके पिता शुक्रवार को कानपुर स्थित ससुराल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। वह अपने साथ चालक के तौर पर नगर पंचायत कार्यालय में संविदा पर कार्यरत मोहम्मद रजा (55) निवासी पठान टोला मोहल्ला को साथ लेकर गए थे। पाशा ने बताया कि उनकी माता व नगर पंचायत अध्यक्ष ताबीर अजमल दो तीन दिन पहले ही कानपुर चली गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार शाम को करीब छह बजे उन्नाव पुलिस ने सूचना दी कि हाईवे पर सड़क हादसा हो गया है, जिसमें उनके पिता अजमल छोटे व चालक मोहम्मद रजा की मौत हो गई। उन्होंने इसकी जानकारी अपनी माता ताबीर अजमल को दी, जिसके बाद वह भी कानपुर से उन्नाव पहुंच गईं।

हादसे की जानकारी मिलते ही काजीखेल मोहल्ला और पठान टोला मोहल्ला में मातम पसर गया। परिचित और रिश्तेदार भी नगर पंचायत अध्यक्ष के घर सांत्वना देने पहुंचे। पूरे मोहल्ले में भीड़ उमड़ गई। पाशा ने बताया कि उनके पिता अजमल छोटे वर्ष 2007 से 2012 तक नगर पंचायत अध्यक्ष रहे थे। उनकी माता ताबीर अजमल अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed