{"_id":"69e657147759be3789031d45","slug":"8-clerks-of-wave-industries-stole-sugarcane-from-farmers-report-filed-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-152540-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: वेव इंडस्ट्रीज के 8 लिपिकों ने डकारा किसानों का गन्ना, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: वेव इंडस्ट्रीज के 8 लिपिकों ने डकारा किसानों का गन्ना, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। वेव इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (चीनी मिल) में गन्ने की तौल को लेकर एक बड़ा घोटाला सामने आया है। मिल प्रबंधन ने विभिन्न खरीद केंद्रों पर तैनात आठ संविदा तौल लिपिकों पर किसानों के गन्ने का गबन करने और मिल को आर्थिक क्षति पहुंचाने के आरोप में कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि इन लिपिकों ने किसानों से गन्ना तो लिया, लेकिन कागजों और तौल में हेरफेर कर भारी मात्रा में गन्ना खुर्द-बुर्द कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वेव इंडस्ट्रीज के महाप्रबंधक (गन्ना) साइम अन्सार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पेराई सत्र 2025-26 के दौरान मिल की ओर से विभिन्न क्रय केंद्रों पर संविदा लिपिकों की तैनाती की गई थी। इनका काम किसानों का गन्ना तौलना, रसीद जारी करना और उस गन्ने को सुरक्षित मिल तक पहुंचाना था। पिछले कुछ समय से मिल प्रबंधन को सूचना मिल रही थी कि तौल केंद्रों से मिल पहुंचने वाले गन्ने की मात्रा में भारी अंतर आ रहा है।
जब, आंतरिक जांच कराई गई और किसानों की शिकायतों का मिलान किया गया, तो इसका खुलासा हुआ। जांच में पाया गया कि 8 लिपिकों ने मिलकर किसानों के गन्ने का गबन कर लिया। पुलिस को सौंपी गई सूची के अनुसार, गबन में शामिल लिपिकों में रोबिन कुमार गांव रमपुरा में 338.28 क्विंटल, आरोपी सचिन कुमार गांव भाईपुर 152.21 क्विंटल, कुलदीप शर्मा गांव जलालपुर में 1148.03 क्विंटल (सर्वाधिक गबन), उमेश कुमार गांव शाहपुर में 266.58 क्विंटल, वीरेंद्र सिंह निवासी गांव तेलिया रसुलपुर 444.16 क्विंटल, संदीप कुमार गांव मकराना में 314.70 क्विंटल, सूरजपाल सिंह अलीगढ़ 499.12 क्विंटल और दिगम्बर तालान पर गांव कुरली में 543.92 क्विंटल गन्ना गबन करना सामने आया है। महाप्रबंधक ने तहरीर में कहा कि गबन किए गए गन्ने की कीमत इन लिपिकों के बकाया वेतन और जमानत राशि से कहीं ज्यादा है।
कोट...
पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्य संकलन के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। - प्रखर पाण्डेय, सीओ सिटी बुलंदशहर
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X