सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Allegations of firing and looting at Shishu Mandir in Shikarpur, report filed against 27

Bulandshahar News: शिकारपुर के शिशु मंदिर में फायरिंग व लूटपाट का आरोप, 27 पर रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
Allegations of firing and looting at Shishu Mandir in Shikarpur, report filed against 27
विज्ञापन
शिकारपुर। नगर स्थित कृष्ण कुमार सरस्वती शिशु मंदिर में वर्चस्व और प्रबंध समिति के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि विद्यालय में ताले तोड़कर घुसे आरोपियों ने न केवल फायरिंग की, बल्कि स्कूल पदाधिकारियों के साथ जमकर मारपीट कर लूटपाट भी की।
Trending Videos

पुलिस ने प्रबंध समिति के अध्यक्ष की तहरीर पर 21 नामजद समेत 27 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले और डकैती जैसी गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर के मोहल्ला नौगंज निवासी और प्रबंध समिति के अध्यक्ष देवीसरन मित्तल के अनुसार वह 17 अप्रैल की सुबह विद्यालय पहुंचे थे। वहां मुख्य गेट और कार्यालयों के ताले टूटे देख जब वह अंदर गए, तो पहले से घात लगाए बैठे धर्मेंद्र गर्ग, विजय गर्ग, प्रदीप गर्ग व अन्य आरोपियों ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों ने गेट बंद कर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। इस दौरान देवीसरन की 20 ग्राम सोने की चेन और कोषाध्यक्ष की जेब से 12 हजार रुपये लूट लिए गए। इस विवाद की जड़ में विद्यालय संचालन की पुरानी रंजिश है।
1978 में स्थापित इस विद्यालय की प्रबंध समिति को लेकर पिछले दो वर्षों से रार चल रही है। नई और पुरानी कमेटियों के बीच अवैध नियुक्तियों और फर्जी शपथ पत्रों को लेकर खींचतान जारी थी, जिसने अब हिंसक मोड़ ले लिया है। सीओ शिकारपुर शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed