सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Three cars caught fire after being set ablaze by fireworks

Bulandshahar News: आतिशबाजी की चिंगारी से तीन कारों में लगी आग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Three cars caught fire after being set ablaze by fireworks
खुर्जा में शिकारपुर मार्ग पर खड़ी जली हुई कार। संवाद
विज्ञापन
खुर्जा। शिकारपुर मार्ग पर मैरिज होम के बाहर आतिशबाजी से तीन कारों में आग लग गई। दमकल की एक टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सभी कारें जलकर राख हो चुकीं थी।
Trending Videos

खुर्जा निवासी हासिम ने बताया कि रविवार रात को शिकारपुर मार्ग पर उनके दोस्त अबरार के परिवार में वलिमा की दावत थी। रिश्तेदार समेत परिचतों की कार समेत अन्य वाहन मैरिज होम के बाहर सड़क किनारे खड़े हुए थे। रात करीब दस बजे मैरिज होम के बाहर कुछ लोगों ने आतिशबाजी की, जिससे निकली चिंगारी से एक कार में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखते ही देखते आग तीन कारों तक पहुंच गई। इसमें हासिम की सेंट्रो, शिकारपुर निवासी मोहम्मद सलीम की स्वीफ्ट, शिकारपुर निवासी तैय्यब की बलेनो कार जल गई। वहीं सड़क किनारे खड़े एक बिटोरा में भी आग लग गई। लोगों ने दमकल विभाग के कर्मियों को सूचित किया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक तीनों कारें जल चुकी थीं।
थाना प्रभारी ने बताया कि आतिशबाजी के कारण कारों में आग लग गई थी, जिसमें तीन कारें जल गईं। मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed