{"_id":"69e657d0cd8b60d8a40c9d21","slug":"laboratories-will-be-built-in-government-schools-at-a-cost-of-two-crore-rupees-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-152524-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दो करोड़ की लागत से बनेंगी राजकीय स्कूलाें में प्रयोगशालाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दो करोड़ की लागत से बनेंगी राजकीय स्कूलाें में प्रयोगशालाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित राजकीय स्कूलों में दो करोड़ रुपये की लागत से प्रयोगशालाएं बनेंगी। इसके लिए विभाग ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि जिले में 50 राजकीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें से अधिकतर स्कूलों में लैब बनाने की जरूरत है। करीब 10 राजकीय विद्यालय ऐसे हैं जो पिछले ही सालों में बने हैं लेकिन वहां पर प्रयोगशाला नहीं हैं। यह सभी विद्यालय हाईस्कूल तक हैं और यहां पर प्रयोगशाला की जरूरत है।
इसके अलावा इंटरमीडिएट तक के भी 15 से अधिक विद्यालय ऐसे हैं, जहां पर साइंस, जीव विज्ञान और गृह विज्ञान समेत कई विषयों की प्रयोगशाला बनाने की जरूरत है। प्रयोगशाला न होने के कारण छात्र-छात्राओं को प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारी करने में परेशानी आती है।
पिछले दिनों शासन की ओर से राजकीय विद्यालयों में प्रयोगशाला बनाने के लिए प्रस्ताव मांगा गया था। इसके लिए पहले विभाग की ओर से उन राजकीय विद्यालयों का चयन किया गया, जहां पर प्रयोगशाला की जरूरत है। इसके बाद प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव पर शासन से जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X