पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Four inter-district thieves arrested; eight motorcycles and five mobile phones recovered.

Bulandshahar News: अंतर जनपदीय चार चोर गिरफ्तार, आठ बाइक व पांच मोबाइल बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Four inter-district thieves arrested; eight motorcycles and five mobile phones recovered.
खुर्जा पुलिस की गिरफ्त में चोर। स्रोत : पुलिस
खुर्जा। कोतवाली पुलिस ने रविवार रात को चेकिंग के दौरान अंतर जनपदीय गिरोह के चार चोरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से अलग-अलग जनपद से चोरी की गई आठ बाइक व पांच मोबाइल बरामद किए गए। रात को कुछ समय पहले ही आरोपियों के दो अन्य साथियों को भी पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। जिनसे लूट की एक बुलेट बाइक बरामद की गई।
विज्ञापन


एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि रविवार रात को खुर्जा नगर पुलिस मुंडाखेड़ा नहर के निकट चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को आते हुए दिखाई दिए। इनको पुलिस ने रोकने का इशारा किया गया लेकिन बाइक सवार आरोपी रुके नहीं और बाइक को तेजी से मोड़कर भागने लगे।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा किया और आगे जाकर घेराबंदी की। अपने आपको घिरता देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। बचाव में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। साथ ही उसके एक अन्य साथी को भी पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के सेमड़ा गांव निवासी रोहित और कपिल के रूप में हुई। आरोपियों के पास से तमंचा, बुलेट बाइक और दो मोबाइल बरामद किए गए। बरामद बाइक 25 जून को खुर्जा नगर से ही लूटी गई थी। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनके अन्य साथी भी क्षेत्र में सक्रिय हैं, जो वाहनों की चोरी करते हैं।
इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम तलाश में जुट गई। सीकरी जाने वाले रास्ते के पास से दो बाइक सवार चार आरोपियों को पकड़ा गया। इनके पास से बरामद पांच मोबाइल व दोनों बाइक चोरी की मिलीं। इसके बाद आरोपियों की निशानदेही से सीकरी बंबे पास खाली प्लॉट से छह अन्य बाइक भी बरामद की गईं।
आरोपियों की पहचान कुणाल निवासी बगराई कला, मोहित निवासी सैंडा फरीदपुर, करण निवासी बगराई खुर्द खुर्जा और हर्ष निवासी हामिदपुर गांव, अलीगढ़ निवासी हर्ष के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कपिल व रोहित के साथ मिलकर मोबाइल व बाइक की चोरी करते थे। इसके बाद उनको सस्ते दामों में बेच देते थे।

---------------
गाजियाबाद समेत अन्य जनपदों में चोरी के मामले दर्ज :-
सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि आरोपियों से बरामद बाइक की जांच की गई तो पाया गया कि 15 नवंबर 2025 को आरोपियों ने खुर्जा में एनआरईसी मैदान से आई स्मार्ट बाइक, 27 अप्रैल 2026 को गाजियाबाद जनपद के खोड़ा थाना क्षेत्र के राधा माधव स्कूल के बाहर से स्पलेंडर बाइक, आठ जून 2026 को अलीगढ़ जनपद के टप्पल क्षेत्र से स्पलेंडर बाइक, पिछले महीने गौतमबुद्धनगर जनपद के जेवर से अपाचे बाइक चोरी की थीं।
अन्य बरामद बाइक व मोबाइल की जानकारी ली जा रही है। चारों आरोपियों पर गाजियाबाद, अलीगढ़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर में पूर्व में पांच मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed