{"_id":"6a42a50de3c231608706470a","slug":"issue-of-land-encroachment-heats-up-at-meeting-chairperson-accuses-executive-officer-of-collusion-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-158505-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बैठक में गरमाया भूमि कब्जों का मामला, अध्यक्ष ने ईओ पर लगाए मिलीभगत के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बैठक में गरमाया भूमि कब्जों का मामला, अध्यक्ष ने ईओ पर लगाए मिलीभगत के आरोप
विज्ञापन
सिकंदराबाद बोर्ड बैठक में सभासदों को संबोधित करते नगर चैयरमेन डॉक्टर प्रदीप दीक्षित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराबाद। नगर पालिका परिषद में सोमवार को बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पालिका की भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों पर चर्चा के दौरान खूब गहमा-गहमी हुई। पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित ने ईओ शिवराज सिंह पर मिलीभगत के आरोप लगाए। साथ ही उनके विरुद्ध शासन स्तर पर कड़ी कार्रवाई के लिए पत्र लिखने का प्रस्ताव रखा। पालिका अध्यक्ष ने प्रस्ताव के पास होने का दावा किया है।
बैठक में शासन से नामित पांच सभासद और चुने गए 25 सभासदों में से नौ ने भाग लिया। पालिकाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि ईओ ने नगर पालिका की करोड़ों की संपत्तियों के रखरखाव में घोर लापरवाही बरती है। उनकी मिलीभगत के चलते भू-माफियाओं ने भूमि पर अवैध कब्जा किया। इससे पालिका को आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित कर शासन को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जा रहा है।
कहा कि ईओ की कार्यशैली के कारण नगर पालिका को लगभग 18 करोड़ 85 लाख का आर्थिक नुकसान हुआ है। आरोप लगाया कि सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा और संरक्षण में गंभीर अनियमितताएं बरती गईं, जिससे पालिका के हित प्रभावित हुए। दावा किया कि उन्होंने अभी तक ढाई सौ करोड़ रुपये के पालिका की जमीन को अवैध कब्जा मुक्त कराया है।
विज्ञापन
अधिशासी अधिकारी शिवराज सिंह ने अध्यक्ष के लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा कि यदि कोई संदेह है तो शासन निष्पक्ष जांच करा ले। इससे वास्तविक स्थिति सामने आ जाएगी। ईओ ने बताया कि उन्हें शासन ने नगर पालिका के हित में कार्य करने के लिए नियुक्त किया है और वे नियमों के अनुरूप कार्य कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल वे अवकाश पर हैं।