पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   UP Board: High School and Intermediate mark sheets arrive at the DIOS office.

यूपी बोर्ड : डीआईओएस कार्यालय पहुंचे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अंक पत्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
UP Board: High School and Intermediate mark sheets arrive at the DIOS office.
बुलंदशहर। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अंक पत्रों का वितरण सोमवार से शुरू हो गया है। अंक पत्र डीआईओएस कार्यालय पहुंच चुके हैं। संबंधित विद्यालयोंं के शिक्षक इसे लेने के लिए कार्यालय में पहुंचने लगे हैं। छात्र-छात्राएं अपने-अपने विद्यालयों से अंक पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा में पंजीकृत 46,122 छात्र-छात्राओं में से 45,515 ने परीक्षा दी थी। इनमें से 40,545 छात्र-छात्राएं पास हुए। इंटरमीडिएट की परीक्षा में पंजीकृत 41,065 छात्र-छात्राओं में से 40,139 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 31,551 छात्र-छात्राएं पास हुए। 23 अप्रैल को इसका परिणाम घोषित हुआ था। विद्यार्थियों को बेसब्री से अंक पत्रों का इंतजार था।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा के बच्चों के अंक पत्र कार्यालय आ चुके हैं। उन्होंने जनपद के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन हाईस्कूल, इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि सभी अधोहस्ताक्षरी कार्यालय से समय से ले जाकर बच्चों को वितरित कर दें। अगर किसी भी बच्चे को अंक पत्र समय से नहीं मिलने की शिकायत मिलती है, तो कॉलेज प्रधानाचार्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed