सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Gang involved in cheating by changing ATM cards busted, three criminals arrested

Bulandshahar News: एटीएम कार्ड बदलकर चूना लगाने वाले गैंग का राजफाश, तीन शातिर गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
Gang involved in cheating by changing ATM cards busted, three criminals arrested
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर आम जनता की कमाई पर डाका डालने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से विभिन्न बैंकों के 62 एटीएम कार्ड, एक कार्ड स्वैप मशीन और घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद की गई है।

सीओ सिटी प्रखर पाण्डेय ने बताया कि रविवार को कोतवाली देहात पुलिस को सूचना मिली कि स्याना अड्डे के पास कुछ लोग किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस टीम ने स्याना अड्डा क्षेत्र में घेराबंदी की। साथ ही संदिग्ध स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया गया, जिसमें सवार तीन युवकों की तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में एटीएम कार्ड और ठगी का सामान बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने अपने जुर्म का इकबाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि ये शातिर अपराधी रोडवेज बस स्टैंड और बाजारों जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में सक्रिय रहते थे। गिरोह का काम करने का तरीका बेहद शातिराना था। ये लोग पहले भीड़ का फायदा उठाकर लोगों की जेब से एटीएम कार्ड चोरी करते थे। इसके बाद, एटीएम बूथों के आसपास खड़े होकर ऐसे लोगों को निशाना बनाते थे जिन्हें मशीन चलाने में दिक्कत होती थी।
विज्ञापन

मदद के बहाने ये उनका पिन कोड देख लेते थे और नजर बचाकर कार्ड बदल देते थे। एटीएम कार्ड बदलने के बाद तुरंत कैश निकालते थे। इसके अलावा, बची हुई लिमिट का उपयोग शॉपिंग करने और अपने पास मौजूद स्वैप मशीन के जरिये पैसे ट्रांसफर करने में करते थे। पकड़े गए आरोपियों की शिनाख्त अफताब, खुशनसीब उर्फ खुशखुश, आलम निवासी सलेमपुर चिरचिट्टा के रूप में हुई है। पकड़े गए अभियुक्तों में खुशनसीब और अफताब पुराने हिस्ट्रीशीटर हैं। खुशनसीब पर गुलावठी और सलेमपुर थाने में अपहरण, छेड़छाड़ और धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। वहीं, अफताब पर हापुड़ के सिंभावली थाने में भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इनके चौथे फरार साथी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed