{"_id":"6a3abb52d05d77ca2900781f","slug":"gangster-shot-dead-in-revenge-for-fathers-murder-bulandshahr-news-c-30-1-ald1006-916195-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पिता की हत्या का बदला लेने के लिए गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पिता की हत्या का बदला लेने के लिए गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
गुलावठी में गोली मारकर की गई हत्या के बाद घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गुलावठी। पिता की हत्या का बदला लेने के लिए बेटे ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर शोरूम संचालक गैंगस्टर रोहताश (45 वर्ष) की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हुए हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर फरार होने का प्रयास कर रहे आरोपियों को कोतवाली प्रभारी और टीम ने मौके से ही दबोच लिया। इस दौरान इंस्पेक्टर का हाथ टूट गया।
रोहताश हापुड़ निवासी बलवीर का फाइनेंस का काम देखता था और उनकी हत्या के आरोप में जेल में बंद था। घटना के बाद एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय भारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने इंस्पेक्टर और उनकी टीम के लिए 25 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।
गांव पारपा थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ निवासी रोहताश का गुलावठी में हापुड़ रोड पर गोपाल पेट्रोल पंप के सामने गोगा इलेक्ट्राॅनिक के नाम से ई-स्कूटी का शोरूम है। मंगलवार की शाम करीब 5 बजे बाइक सवार दो युवक शोरूम पर पहुंचे और वहां बैठे रोहताश पर ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
इससे मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। गोलियों की आवाज सुनकर लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना के समय कोतवाली प्रभारी और उनकी टीम मोहर्रम के जुलूस से लौटने के चलते वहां से गुजर रही थी। आरोपियों को पकड़ने के प्रयास में कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा के हाथ में फैक्चर हो गया।
वहीं, घायल रोहताश को उपचार के लिए सीएचसी गुुलावठी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी होेने पर परिवार के लोग पहले गुलावठी और फिर जिला अस्पताल पहुंचे। रोहताश की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बलवीर के पुत्र पुष्पेंद्र और भतीजे विपिन को गिरफ्तार कर लिया है।
-
बलवीर से पैसे के लेनदेन को लेकर बिगड़ी थी बात
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि रोहताश के मोहल्ला निवासी बलवीर सजातीय थे। बलवीर फाइनेंस कंपनी चलाते थे। रोहताश उनकी फाइनेंस कंपनी का कार्य देखते थे। रुपयों के लेनदेन को लेकर रोहताश और बलवीर में बात बिगड़ गई थी। 19 जनवरी 2025 में बलवीर संदिग्ध हालत में लापता हो गए थे। तीन दिन बाद उनका शव मिला था। बलवीर के परिजनों ने रोहताश व तीन अन्य के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
उनकी हत्या में रोहताश जेल गया था और दो महीने पहले ही जमानत पर आया था। उसने कस्बा गुलावठी में करीब 10-15 दिन पहले ही किराये की दुकान लेकर काम करना शुरु किया था। दो दिन पहले शोरूम का शुभारंभ किया गया। कुछ ई-स्कूटी लाकर खड़ी कर दी थीं। मंगलवार शाम इसी शोरूम में बैठे रोहताश की पुष्पेंद्र और विपिन ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
-
आरोपी बोला...पिता का सारा पैसा हड़प लिया, इसलिए मार दिया
पुलिस पूछताछ में हत्या के आरोपी पुष्पेंद्र ने बताया कि उसके पिता बलवीर का सारा पैसा रोहताश ने हड़प लिया। बाद में उनकी हत्या कर दी। रुपये हड़पकर की गई पिता की हत्या का बदला लेने के लिए ही उसने रोहताश को मार दिया। कहा कि रोहताश इतने लंबे समय से जेल में बंद था। हापुड़ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की। उनकी संपत्ति भी अटैच की थी, फिर जेल से निकलते ही उनके पास पैसा कहां से आया? उन्होंने बाहर आते ही शोरूम खोल लिया। बताया कि एक बड़ी रकम 30 लाख रुपये की जानकारी हुई। इसके अलावा और पैसा भी रोहताश ने ले लिया। कहा कि उनका परिवार रोहताश की वजह से बर्बाद हो गया।
-
इंस्पेक्टर और उनकी टीम को 25 हजार रुपये की घोषणा
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद भागते समय आरोपियों को पकड़ने के लिए इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार शर्मा और उनकी टीम को 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है।
वर्जन...
रोहताश का आपराधिक इतिहास है। वह हापुड़ का गैंगस्टर और हत्या का आरोपी है। गिरफ्तार पुष्पेंद्र ने अपने चचेरे भाई विपिन के साथ मिलकर पिता की हत्या का बदला लेने के लिए हत्या कर दी। पूरे मामले में जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। - दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी