सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Girlfriend and her husband arrested in Avadhesh murder case.

Bulandshahar News: अवधेश हत्याकांड में प्रेमिका व उसका पति गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend and her husband arrested in Avadhesh murder case.
मृतक अविधेश का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बीबीनगर। थाना क्षेत्र के गांव चित्तसोना अल्लीपुर में पीट पीटकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक अवधेश की प्रेमिका व उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


सीओ रामकरन सिंह ने बताया कि रविवार रात को छतारी के रिसालू गांव निवासी अवधेश (35) अपनी शादीशुदा प्रेमिका मंजू से मिलने पहुंचे थे। जहां पर अवधेश से बात करते हुए मंजू के ससुराल पक्ष के लोगों ने देख लिया था। इसके बाद आरोपियों ने अवधेश के साथ मारपीट करते हुए उसकी हत्या कर दी थी। मामले में अवधेश के भाई श्रीकृष्ण उर्फ किशन ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने प्रेमिका मंजू, उसके पति कृष्ण और तीन अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के चलते पुलिस ने सठला अडड़े के पास से मंजू व उसके पति कृष्ण को गिरफ्तार किया। पूछताछ में मंजू ने बताया कि अवधेश को वह शादी से पहले से जानती थी लेकिन शादी के बाद वह उससे संबंध नहीं रखना चाहती थी। फिर भी अवधेश लगातार उसको परेशान करता रहता था। इसी के चलते योजना के तहत उसने अवधेश को अपने पास बुलाया। पति समेत अन्य लोगों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। वहीं, पुलिस ने आरोपियों के बयान के दर्ज कर उनको जेल भेज दिया। सीओ ने बताया कि अभी मामले में जीतू, गुलशन और अज्ञात की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मृतक अविधेश का फाइल फोटो।

मृतक अविधेश का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed