दिल दहला देगा VIDEO: पोल पर अटकी पतंग, लोहे के पाइप से उतारने में पोते को बिजली ने पकड़ा, बचाने गए दादा की मौत
खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के बुर्ज उस्मान मोहल्ले में पोते को करंट से बचाने के चक्कर में दादा की मौत हो गई। वहीं, करंट की चपेट में आए पौते की हालत गंभीर है, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना का वीडियो सामने आया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के बुर्ज उस्मान मोहल्ले में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 12 वर्षीय पोते को बिजली के करंट से बचाने के प्रयास में दादा की जान चली गई। करंट की चपेट में आए पोते की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह 12 वर्षीय आहत अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान उसकी पतंग घर के बाहर से गुजर रही 11 हजार केवी क्षमता की विद्युत लाइन में अटक गई। पतंग को निकालने के लिए आहत ने लोहे के पाइप का इस्तेमाल किया। जैसे ही पाइप बिजली के तारों के संपर्क में आया, एक तेज करंट का धमाका हुआ और आहत उसकी चपेट में आ गया।
दादा की जान बचाने की कोशिश
धमाके की आवाज सुनकर दादा इसरार (65 वर्ष) तुरंत छत पर पहुंचे। अपने पोते को बचाने के प्रयास में उन्होंने जैसे ही उसे उठाने की कोशिश की, वे भी करंट की चपेट में आ गए। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।
तत्काल, परिजनों द्वारा दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल इसरार को मृत घोषित कर दिया, जबकि बच्चे आहत का इलाज जारी है। बच्चे की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही खुर्जा पुलिस और ऊर्जा निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का मुआयना किया और मामले की गहन जांच पड़ताल शुरू कर दी है।