सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   High school district topper Aarti and other meritorious girl students were awarded.

Bulandshahar News: हाईस्कूल जिला टॉपर आरती सहित मेधावी छात्राओं को किया पुरस्कृत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
High school district topper Aarti and other meritorious girl students were awarded.
अनूपशहर के  परदादा परदादी विद्यालय में हाईसकूल की जिला टॉपर आरती संग सम्मनित की गई मेधावी छात्र
विज्ञापन
अनूपशहर। परदादा परदादी एजुकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित परदादा परदादी विद्यालय में हाईस्कूल जिला टॉपर आरती और अन्य मेधावी छात्राओं के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। हाईस्कूल में जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने व अन्य छात्राओं की प्रेरणा बनने पर गांव अहार निवासी आरती को विद्यालय प्रबंध समिति ने एक लाख रुपये की धनराशि का चेक प्रदान कर विशेष रूप से सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान आरती के माता-पिता का भी फूल-मालाओं एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। आरती ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं अपनी कठोर मेहनत को दिया तथा भविष्य में वैज्ञानिक बनकर देश की सेवा करने की इच्छा व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय में हाईस्कूल परीक्षा के परिणामों में छात्रा आरती ने 96.33 फीसद अंक प्राप्त कर जनपद व विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। करिश्मा 91.17 फीसद अंक हासिल कर द्वितीय व जबकि 90.83 फीसदी अंक प्राप्त कर रिजवाना तृतीय स्थान पर रहीं। इंटरमीडिएट में कशिश ने 86.8 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान खुशी ने 86.2 फीसदी अंक के साथ हासिल किया, जबकि 85.2 फीसदी अंक प्राप्त कर अलतेश तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

इस मौके पर इन सभी छात्राओं को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य केके शर्मा ने कहा कि आरती की सफलता सभी के लिए प्रेरणा है। संस्था की सीईओ सपना वर्मा ने कहा कि सोसायटी का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों को सशक्त बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। संस्था के अध्यक्ष लोकेंद्र पाल सिंह ने विद्यार्थियों से विद्यालय संस्थापक सैम के आदर्शों और मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed