सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Instructions for conducting practical and oral examinations of graduate courses

Bulandshahar News: स्नातक पाठ्यक्रमों की प्रयोगात्मक व मौखिक परीक्षा कराने के निर्देश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Instructions for conducting practical and oral examinations of graduate courses
विज्ञापन
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने प्रथम सेमेस्टर दिसंबर की प्रयोगात्मक व मौखिक परीक्षा कराने के निर्देश जारी किए हैं। निर्देश मिलने पर संबंधित कॉलेजों में तैयारियां तेज हो गई हैं। साथ ही इससे सभी पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं को भी सूचना दे दी गई है ताकि वह परीक्षाओं में शामिल होने की तैयारी करें।
Trending Videos

डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि परीक्षा के लिए समस्त कॉलेजों के प्राचार्य को लॉग-इन उपलब्ध करा दिया गया है। परीक्षाओं को कराने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। परीक्षा के अंकों को पोर्टल https://ccsuniversityweb.in/ के माध्यम से अपलोड करना करेंगे। यदि अंक अपलोड करने में कोई समस्या आती है तो सीसीएसयू से संपर्क किया जा सकता है। इन परीक्षाओं में सभी छात्र-छात्राओं को शामिल होना होगा। इससे वंचित रहने वाले विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम भी रुक सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed