सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Intelligence department becomes active in Bulandshahr

उमर-फैजान की गिरफ्तारी से अलर्ट: पोस्टर लगते रहे, नेटवर्क पनपता रहा; आखिर खुफिया तंत्र को भनक क्यों नहीं लगी?

संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: विकास कुमार Updated Fri, 19 Jun 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
सार

खुफिया विभाग के अधिकारी हर संदिग्ध गतिविधि की गहनता से जांच करने के साथ ही जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं। उमर और फैजान की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय खुफिया एजेंसी पर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोपियों ने कई स्थानों पर पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी, आबिद जट्ट के पोस्टर चस्पा किए। मगर ना तो खुफिया विभाग को और ना ही पुलिस को इस बारे में जानकारी लग सकी। 

Intelligence department becomes active in Bulandshahr
उमर और फैजान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अकबरपुर से आतंकी उमर और फैजान की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया। विभाग संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए है। वहीं, उमर और फैजान के संपर्क के लोगों की गतिविधियों पर खुफिया विभाग की पैनी नजर है। 

स्थानीय खुफिया एजेंसी पर भी सवाल
खुफिया विभाग के अधिकारी हर संदिग्ध गतिविधि की गहनता से जांच करने के साथ ही जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं। उमर और फैजान की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय खुफिया एजेंसी पर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोपियों ने कई स्थानों पर पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी, आबिद जट्ट के पोस्टर चस्पा किए। मगर ना तो खुफिया विभाग को और ना ही पुलिस को इस बारे में जानकारी लग सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बुलंदशहर अति संवेदनशील जिलों में
23 अप्रैल 2026 को भूड़ चौराहे से पाकिस्तानी नागरिक सैयद वासित अली उर्फ बासित इरशाद को गिरफ्तार किया गया था। मगर खुफिया विभाग को उसके बारे में भी जानकारी नहीं मिल सकी थी। फिलहाल खुफिया विभाग के रडार पर वह क्षेत्र है, जहां पर बाहरी लोग रहते हैं। खुफिया विभाग संदिग्धों के सोशल मीडिया एकाउंट, डिजिटल संचार माध्यमों की बारिकी से जांच कर रहा है। जिले में नरौरा परमाणु केंद्र होने, पास में ही मेरठ में आर्मी की छावनी होने, और गाजियाबाद में हिंडन एयरबेस होने के चलते बुलंदशहर अति संवेदनशील जिलों में आता है। 

विज्ञापन

जाहिद के पास से मिले थे गोपनीय दस्तावेज 
27 अक्तूबर 2019 को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने कोतवाली देहात क्षेत्र से खुर्जा निवासी जाहिद को गिरफ्तार किया था। जाहिद पर आईएसआई से जुड़ा होने का आरोप लगाया गया। आरोपी जाहिद के पास से कुछ गोपनीय दस्तावेज भी बरामद हुए थे। वर्ष 2018 में दिल्ली क्राइम ब्रांच ने बुलंदशहर से तीन शूटरों को गिरफ्तार किया था। जिनका संबंध डी कंपनी से होने का दावा किया गया था। 

बुलंदशहर से पहले भी हो चुकी गिरफ्तारी
वर्ष 2004 में सिकंदराबाद से दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया था। जिनका संबंध लश्कर-ए-तैयबा से होना बताया गया था। सजा काटने के बाद दोनों भाई वापस आ चुके हैं। इनके अलावा अन्य मामलों में भी आतंकी संगठन से जुड़े लोगों की बुलंदशहर से गिरफ्तारी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed