{"_id":"69f634aa5992a366d80c092d","slug":"khurjas-crockery-is-giving-the-message-of-environmental-protection-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-112467-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही खुर्जा की क्रॉकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही खुर्जा की क्रॉकरी
विज्ञापन
खुर्जा स्थित पॉटरी में रखीं पेड़ पौधों के चित्र की क्रोकरी। संवाद
विज्ञापन
खुर्जा। पॉटरी उद्योग में तैयार होने वाली क्रॉकरी अब पर्यावरण संरक्षण को दे रही हैं। क्राॅकरी में प्राकृतिक चित्रण, वन्य जीव जंतु और पेड़-पौधों को सजाया जा रहा है। क्रॉकरी पेंटिंग दिखने में आकर्षक भी लग रही हैं और लोगों को संदेश भी दे रही हैं।
पॉटरी उद्यमी अंशुल गोयल ने बताया कि खुर्जा में तैयार होने से सिरेमिक उत्पाद देसी मिट्टी के मिश्रण से तैयार होते हैं। इन उत्पादों को आकर्षक और अन्य वस्तुओं से विशेष बनाने के लिए कारीगर पेंटिंग बनाते हैं। कुछ उत्पादों में हस्तकला से पेंटिंग की जाती है तो कुछ में मशीन के माध्यम से स्टीकर पेंटिंग होती है।
इससे उत्पाद को आकर्षक बनाया जाता है। दरअसल कप प्लेट, कॉफी मंग, टी सेट और डिनर सेट आदि क्रॉकरी की पेंटिंग व डिजाइन की बारीकी उसको और खास बना देते हैं। इसलिए अब कॉफी मग और कप सेट में पर्यावरण को जोड़ते हुए पेंटिंग बनाई जा रही हैं। इसमें जंगल, खेत व पेड़ पौधों की पेंटिंग के साथ वन्य जीव दर्शाए जा रहे हैं। पॉटरी उद्यमी अनुज गोयल ने बताया कि इस तरह के उत्पादों की डिमांड काफी ज्यादा आ रही है।
यह उत्पाद घरों के अलावा कॉरपोरेट ऑफिस और विभिन्न संस्थाओं में भी उपयोग हो रहे हैं। लोग इनको एक दूसरे को उपहार देने के लिए भी खरीद रहे हैं।
Trending Videos