सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Maharana Pratap's birth anniversary celebrated with great fanfare.

Bulandshahar News: धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप की जयंती

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
Maharana Pratap's birth anniversary celebrated with great fanfare.
नरौरा में महाराणा प्रताप की जयंती समारोह की शुरूआत करते ​अति​थि। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
नरौरा। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। महाराणा प्रताप संघर्ष समिति के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ मुख्यातिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन सिंह, कर्नल रघुराज सिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव और संरक्षक कुंवर अभय प्रताप सिंह ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।

प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन सिंह ने युवाओं से अपील की कि वह लोकतंत्र के इस युग में समाज को संगठित कर अपनी भागीदारी बढ़ाएं। मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने कहा कि युवा महाराणा प्रताप के जीवन से त्याग तपस्या बलिदान की प्रेरणा लें। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने सनातन की रक्षा के लिए जो संघर्ष किया, उससे लोकतंत्र और संविधान की नींव मजबूत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नल रघुराज सिंह ने मौजूद सभी को महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेकर व उनके मार्ग पर चलकर राष्ट्र सेवा में जुड़ने का अनुरोध किया। इस मौके पर डॉ. बीपी सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, नरेश, बबलू चौहान, नीरज चौहान समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed