फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Man kills friend while under influence of alcohol in Bulandshahr Salempur police station

दोस्त ही निकला कातिल: मित्र को मारने से पहले हत्यारे ने साथ बैठकर किया ये काम, मरते वक्त होश में नहीं था नरेश

Tue, 11 Aug 2026 04:20 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: विकास कुमार Updated Tue, 11 Aug 2026 04:20 PM IST
सार

हत्या की इस सनसनीखेज घटना की जानकारी मिलते ही सलेमपुर थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और मृतक नरेश के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। 

विज्ञापन
Man kills friend while under influence of alcohol in Bulandshahr Salempur police station
मृतक नरेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर जिले स्थित सलेमपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के सदरपुर गांव में शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। इस खौफनाक घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और गांव के लोगों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन

 

दोनों ने साथ मिलकर पी थी शराब
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का नाम नरेश था। बताया जा रहा है कि दोनों दोस्तों ने साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले गई। नशे की हालत में आरोपी ने नरेश पर जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौका पाकर वहां से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्यारे की तलाश में पुलिस की दो टीम
हत्या की इस सनसनीखेज घटना की जानकारी मिलते ही सलेमपुर थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और मृतक नरेश के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। सलेमपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की हर एंगल से गहन जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश के लिए टीमें लगा दी गई हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed