सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Motorcyclist dies after being hit by an unidentified vehicle; friend injured

Bulandshahar News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
Motorcyclist dies after being hit by an unidentified vehicle; friend injured
विज्ञापन
खुर्जा। एनएच-34 पर कैलाश कट के पास शनिवार रात को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।


खुर्जा के जेवर अड्डा मोहल्ला निवासी गणेश ने बताया कि उनका चचेरा भाई अमर (28) माता के जागरण में सजने वाली झांकी का कार्य करता था। शनिवार रात को अमर अपने दोस्त विकास के साथ बाइक पर सवार होकर एनएच-34 पर नगला शेखू गांव की तरफ गया था। जहां पर जागरण बुकिंग के लिए उसको बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात को दोनों दोस्त वापस अपने घर की ओर आ रहे थे। जब वह कैलाश अस्पताल कट पर पहुंचे। तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उनको कैलाश अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अमर को मृत घोषित कर दिया। वहीं विकास को भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम जांच के लिए भेज दिया। भाई गणेश ने बताया कि अमर के तीन बच्चे हैं। हादसे के बाद से मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। वहीं रो रोकर परिजनों का बुरा हाल हो गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed